आसानी से प्यार में नहीं पड़ती ये 5 राशि की लड़कियां!

punjabkesari.in Wednesday, Feb 26, 2020 - 11:05 AM (IST)

प्यार को लेकर हर लड़की का अपना एक अलग ही नजरिया होता है। कोई जल्दी ही किसी को देखते ही अट्रैक्ट हो प्यार में पड़ जाती है। मगर कुछ ऐेसे भी होते है जो किसी को देख परख कर रिश्ता आगे निभाने के बारे में सोचती है। या यूं कहे कि ये जल्दी किसी के प्यार में नहीं पड़ते। तो चलिए आज हम राशि के हिसाब से उन लड़कियों के बारे मे बताते है जिनसे प्यार की उम्मीद करना नामुमकिन सा है। मगर एक बार प्यार में पड़ जाए तो उसे निभाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहती है। 

कन्या राशि

इस राशि की लड़कियां खुद को ज्यादा अहमियत देती हैं। इन्हें अपने पर द्यादा भरोसा होने से खुद पर कंट्रोल रखने में विश्वास रखती हैं। ऐसी लड़कियों को एकदम परफेक्ट पार्टनर की तलाश होती है। ऐसे में इन्हें इनके मुताबिक पार्टनर न मिलने पर ये प्यार से दूरी बनाएं रखना सही समझती है। 

वृश्चिक राशि

बात करें अगर वृश्चिक राशि की लड़कियों की तो ये प्यार के मामले में क्लीयर नहीं होती हैं। असल में ये लड़कियां तय नहीं कर पाती है कि इन्हें कैसे पार्टनर की  तलाश है। इनके इसी स्वभाव के कारण ये जल्दी किसी के प्यार में नहीं पड़ती हैं। इसके अलावा किसी रिलेशनशिप पर पड़तने पर उसे पूरी ईमानदारी से निभाती है। मगर कुछ गलत लगते पर उस रिश्ते को तोड़ने में देर भी नहीं लगाती है। 

धनु राशि

धनु राशि की लड़कियां बेहद ही सुंदर, आकर्षित, रोमांटिक पर गुस्से वाली होती है। इन्हें नई-नई चीजें करना काफी अच्छा लगता है। वैसे तो ये सभी के साथ अच्छे से घुल-मिल जाती है। मगर किसी के साथ बंध कर रहना इन्हें मंजूर नहीं होता है। इसके अलावा इन्हें ऐसे पार्टनर की तलाश होती है जिनमें इनके जैसी क्वालिटी हो। 

कुंभ राशि

इस राशि की लड़कियां स्वभाव से काफी शर्मिली और रहस्यवादी होती है। ये अपनी दिल की बाते जल्दी किसी से जाहिर नहीं कर पाती है। इसके साथ ही ये किसी को इन्हें जानने का ज्यादा मौका नहीं देती है। प्यार के मामले ये थोड़ी अलग होती है। ये लड़कियां तब तक किसी के प्यार में नहीं पड़ती जब तक इन्हें उनपर पूरा भरोसा न हो जाएं। 

मकर राशि

प्रैक्टिकल सोच रखने के कारण इस राथि की लड़कियां जल्दी किसी के प्यार में नहीं पड़ती हैं। प्यार के मामले में ये दिल से नहीं बल्कि दिमाग से सोचती है। इनके बारे में ऐसी भी कहा जा सकता है कि ये किसी के साथ रिश्ता निभाने से पहले अपने फायदे और नुकसान के बारे में देखती है। 


 

Content Writer

Sunita Rajput