जींस के साथ ट्राई करें ये 5 ट्रैंडी कुर्ती

punjabkesari.in Saturday, Oct 06, 2018 - 06:24 PM (IST)

लैगिंग्स या सलवार के साथ तो आपने कई स्टाइलिश कुर्ते ट्राई किए होंगे लेकिन जींस के साथ कुर्ता वियर किया अलग ही गेटअप देता है। ज्यादातर ऑफिस या कॉलेज गोइंग गर्ल्स इजी-ब्रिजी कपड़ें पहनना पसंद करती हैं जिसके लिए बैस्ट ऑप्शन है जींस के साथ कुर्ती। यह आउटफिट कंफर्टेबल के साथ स्टाइलिश लुक भी देती है। 

अगर आप भी जींस के साथ टॉप या शर्ट ट्राई करने के बजाएं कुर्ता वियर करना पसंद करती हैं तो आज हम आपको डिफरैंट स्टाइल कुर्ता बताएंगे जो जींस के साथ काफी सूट करेंगे। इन कुर्तों को आप अलग-अलग दिन चेंज करके वियर कर सकती हैं। 

Designer Slit Cut Kurti Image - डिज़ाइनर स्लिट कट कुर्ती इमेज 


कई बॉलीवुड दीवाज को आपने स्लिट कुर्ते को जींस के साथ वियर किए देखा होगा जो काफी स्टनिंग लुक देता है। आप अपनी पसंद के हिसाब से साइड, मीडिल या मल्टीपल स्लिट्स स्टाइल चूज कर सकती है। यह न केवल कॉलेज बल्कि पार्टी में वियर किए भी अच्छे लगते हैं। 

Beautiful Slit Cut Kurti Image - ब्यूटीफुल स्लिट कट कुर्ती इमेज 

Front side slit kurta design - फ्रंट साइड स्लिट कुर्ती डिज़ाइन 

Kedia style Kurta Image  -  केड़िया  स्टाइल कुर्ती इमेज


अपने फ्यूजन लुक में ट्रेडिशन का तड़का चाहते है तो केड़िया कुर्ती ट्राई करें। गुजरात का यह ट्रेडिशनल कुर्ता आपको डिफरेंट और क्लासी लुक देगा। 

Kurti Designs for Girls - कुर्ती डिज़ाइन फॉर गर्ल्स 


शॉर्ट हो या लॉन्ग आप ऐसिमेट्रिकल कुर्ती को जींस के साथ आसानी से कैरी कर स्टाइलिश दिख सकती है। कुर्ती और जींस का ये कॉम्बिनेशन आपको मॉर्डन लुक देगा। ध्यान रखें कि इसे कर्ती को हमेशा एंकल लेंथ जींस के साथ ट्राई करें।

Kurti Designs for Stitching - कुर्ती डिज़ाइन फॉर स्टिचिंग 


अगर आपको भी डेनिम पसंद है तो जींस के साथ डेनिम कुर्ती पहने। डेनिम की कुर्ती में एलीगेंट लुक मिलती है।  

Shirt type Kurti for Jeans - शर्ट टाइप कुर्ती फॉर जीन्स


शीयर या प्रिंटेड आप जींस के साथ शर्ट स्टाइल लॉन्ग कुर्ती ट्राई कर सकती है जो आपको एलीगेंट लुक देगी। आपने कई बार दीपिका या सोनम कपूर को एयरपोर्ट पर इस तरह की कुर्ती वियर किए देखा होगा। 
 

Content Writer

Sunita Rajput