घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने के लिए लें आए ये 5 चीजें

punjabkesari.in Monday, Dec 21, 2020 - 05:19 PM (IST)

आपने कई बार लोगों को कहते सुना होगा कि परिवार के सदस्यों में मनमुटाव चल रहा है। साथ ही जीवन में परेशानियां खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। वास्तु के अनुसार, इसके पीछे का कारण घर में मौजूद नेगेटिविटी होती हैं। ऐसे में घर पर कुछ चीजों को रखने से पॉजीटिविटी बढ़ने के साथ वास्तुदोष को दूर किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं उन शुभ चीजों के बारे में...

नृत्य गणपति 

घर पूर्व या उत्‍तर दीवार पर नृत्य करते हुए गणपति की मूर्ति व तस्वीर लगाएं। इससे परिवार के सदस्यों में चल रहा मनमुटाव दूर होकर रिश्तों में मिठास आएगी। चारों तरफ सकारात्मक उर्जा का संचार होने के साथ घर में खुशियों भरा माहौल बना रहेगा। 

श्रीयंत्र 

श्रीयंत्र मां लक्ष्‍मी को सबसे प्रिय होने से इसे पूजारूम में रखा शुभ माना जाता है। इससे घर में कभी भी धन से जुड़ी कमी नहीं होती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ने के साथ घर में देवी-देवताओं का वास होता है। साथ ही घर सुख-समृद्धि व शांति से भरा रहता है। 

मोर पंख 

मोर श्रीकृष्ण की सबसे प्रिय चीजों में से एक है। इसके घर पर लगाने से वास्तुदोष दूर होने के साथ नकारात्मक ऊर्जा सकारात्मक में बदल जाती है। इसे रखने के लिए घर का पूजा स्थल सबसे शुभ माना जाता है। 

दक्षिणावर्ती शंख

ज्योतिष व वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर पर दक्षिणावर्ती शंख रखना बेहद शुभ होता है। इससे दुर्घटना, मृत्‍यु और चोरी का डर दूर होने का साथ जीवन की परेशानियों से छुटकारा मिलता है। शास्‍त्रों के अनुसार, इससे देवी लक्ष्मी की कृपा मिलने के साथ अन्न ल धन के जुड़ी समस्याएं दूर होती है। 

तुलसी

हिंदू धर्म में तुलसी को बेहद ही शुभ माना जाता है। इससे घर का माहौल सकारात्मक होने से परिवार में चल रहे मनमुटाव दूर होते हैं। शाम के समय घी का दीया जलाने से देवी लक्ष्मी की असीम कृपा मिलती है। सर्दियों में ठंड के कारण तुलसी का पौधा मुरझाने लगता है। ऐसे में इसे खुले आसमान के नीचे ना रखें। साथ ही पौधे को दुपट्टे से कवर करके रखें। 

आपको हमारा आर्टिकल कैसा लगे हमें कमेंट बॉक्स में बताना ना भूलें। 
 

Content Writer

neetu