शरीर दे ये 5 संकेत तो समझ लीजिए अब जरुरी है आराम

punjabkesari.in Monday, Sep 23, 2019 - 05:40 PM (IST)

घंटो तक काम करते रहने से व्यक्ति का शरीर और मन दोनों थक जाते हैं, जिस वजह से इंसान मानसिक और शारीरिक दोनों तौर पर थका हुआ महसूस करने लगता है। कई बार तो अपने एक दिन को ही मैनेज करने में व्यक्ति की पूरी एनर्जी खत्म हो जाती है। ऐसा ज्यादातर आज के दौर की महिलाएं महसूस कर रही हैं। घर और ऑफिस को संभालते-संभालते अपने शरीर का ध्यान रखना भूल जाती हैं। जिसका रिज्लट उन्हें कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लमस के रुप में करना पड़ता है।

PunjabKesari,nari

कई बार हम अपने शरीर में आने वाले छोटे-छोटे बदलाव को महसूस नहीं करते। जैसे कि हाथ पांव कांपना, कमोजोरी फील करना या फिर कई अन्य कारण। कई बार तो इंसान इतना थक जाता है कि उसका सब काम काज छोड़कर कहीं चले जाने को दिल करता है। कई बार व्यक्ति समझ ही नहीं पाता कि आखिर उसके साथ ऐसा हो क्यों रहा है? तो चलिए आज हम बात करेंगे शरीर में आने वाले उन कुछ बदलावों के बारे में जिनसे आपको पता लग जाना चाहिए कि अब आपके शरीर को एक लंबी छुट्टी की जरुरत है।

पैरों में दर्द रहना

यदि आपके पैर खासतौर पर एड़ियों में दर्द रहता है तो समझ लीजिए जरुरत से ज्यादा स्ट्रेस आपके शरीर और मन को घेर चुका है। पैरों में लगातार दर्द बॉडी में मैगनीशियम और पोटाशियम की कमी की वजह से होता है। आपको जरुरत है तो अपनी डाइड में हाई प्रोटीन डाइट शामिल करने की... जैसे कि पालक, राजमा और हरी सब्जियां। इन चीजों के रोजाना सेवन से आपका माइंड और बॉडी दोनों एक्टिव रहेंगे।

PunjabKesari,nari

हमेशा थकावट महसूस करना

अक्सर ऑफिस जाने वाली महिलाएं लंच के बाद खुद को थका हुआ महसूस करती हैं। इसका एक कारण तो प्रॉपर नींद का न पूरा हो पाना है साथ ही इसकी एक और वजह गलत खान-पान भी हो सकता है। लंच में पिज्जा-बर्गर आदि चीजें खाने की बजाए चावल, दाल, रोटी और हरी सब्जियां खानी चाहिए। एक तो इन सब चीजों के सेवन से आपको एनर्जी मिलती है साथ ही आप बाहरी चीजों के सेवन से बच पाते हैं।

चेहरे पर मुहांसे

कई बार ज्यादा स्ट्रेस के कारण महिलाओं के चेहरे पर पिंपल्स होने लगते हैं। कई बार तो चेहरे पर झाइयां भी दिखनी शुरु हो जाती है। अब से अचानक चेहरे पर मुहांसे दिखें तो समझ जाएं कि आपकी बॉडी को कुछ रेस्ट की जरुरत है।

PunjabKesari,nari

आंखो में थकान और जलन

लगातार कंप्यूटर पर काम करने की वजह से आंखों में जलन और थकावट महसूस होने लगती है। कोशिश करें अगर आपकी सिटिंग जॉब है तो हर 1-2 घंटे बाद 4-5 मिनट के लिए घूम आएं। इससे एक तो आपकी आंखों को रेस्ट मिलेगी साथ ही आप कुछ एक्टिव फील करेंगे। कई बार एक जगह बैठे रहने से माइंड में आइडियाज आने भी बंद हो जाते हैं। ऐसे में जरुरी है 4-5 मिनट की रेस्ट जरुर लें। 

पीठ दर्द

जरुरत से ज्यादा काम और स्ट्रेस की वजह से पीठ में दर्द होना भी आम बात है। कई बार तो लगातार एक जगह पर बैठे रहने से भी ऐसा हो सकता है। मगर ज्यादातर स्ट्रेस की वजह से पीठ दर्द, कंधों में स्टिफनेस और सरवाइकिल जैसी समस्याओं का व्यक्ति को सामना करना पड़ सकता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Harpreet

Recommended News

Related News

static