मनी प्लांट से भी ज्यादा शुभ होते हैं ये 5 पौधे, लाएंगे Positivity और पैसा

punjabkesari.in Thursday, Jan 04, 2024 - 02:30 PM (IST)

मान्यता है कि मनी प्लांट बहुत ज्यादा लकी होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट का पौधा घर पर लगाने से आर्थिक समृद्धि होती है। यहां तक कहा जाता है कि जिस घर में मनी प्लांट हो, वहां पर रुपये- पैसे की किल्लत नहीं होती कभी। लेकिन क्या आपको पता है कि वास्तु और फेंगशुई में 5 ऐसे पौधे जो की मनी प्लांट से भी ज्यादा शुभ है। इन्हें घर में लगाने से सुख- समृद्धि के साथ बहुत सारा आर्थिक लाभ मिलता है। आइए आपको बताते हैं इन 5 पौधों के बारे में...

दूब का पौधा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर घर या बगीचों में दूब का पौधा लगा है तो यहां पर धन की कभी कमी नहीं आएगी। आर्थिक लाभ के अलावा दूब का पौधा लगाने से संतान प्राप्ति का सुख भी मिलता है।

तुलसी का पौधा

घर में तुलसी का पौधा रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा कहते हैं कि तुलसी मां लक्ष्मी का स्वरूप होती है। जिस घर में तुलसी का पौधा होता है, वहां श्री हरि भगवान विष्णु की कृपा हमेशा बनी रहती है। तुलसी के घर में रहने से न सिर्फ आरोग्य का वरदान प्राप्त होता है, बल्कि धन के भंडार भी कभी खाली नहीं होते हैं।

श्वेतार्क 

श्वेतार्क के पत्तों और टहनियों को तोड़ने पर उनमें से दूध जैसे सफेद पदार्थ निकलता है। इस पौधे को गणपति जी का प्रतीक माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार इस पौधे को घर पर रखना बहुत शुभ माना जाता है। श्वेतार्क का पौधा घर में रखने से सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। आर्थिक समृद्धि और उन्नति के लिए इसे बहुत अच्छा माना जाता है।

कनेर का पौधा

आपके पार्क या बगीचों में लगा कनेर का पौधा जरूर देखा होगा। इस पौधे की 3 प्रजातियां होती हैं, जिनमें लाल, सफेद और पीले रंग के फूल आते हैं। कनेर का सफेद फूल माता लक्ष्मी को अर्पित किया जाता है। ऐसा कहते हैं कि घर में कनेर के फूल की बिखरी खूशबू दरिद्रता दूर करती है।

जेड प्लांट

कई लोग अपने बालकनी की सुंदरता को बढ़ाने के लिए वहां पर जेड प्लांट लगाते हैं। इसे क्रसुला ओवाटा के नाम से भी जाना जाता है। फेंगशई में इस पौधे को बड़ा ही चमत्कारी बताया गया है। कहा जाता है कि ये पौधा धन को आकर्षित करता है। इससे घर में positive energy आती है और negativity दूर हो जाती है।

Content Editor

Charanjeet Kaur