हनीमून कपल्स के लिए बेस्ट है भारत की ये 5 जगहें

punjabkesari.in Saturday, Apr 14, 2018 - 05:01 PM (IST)

शादी के बाद हर कपल हनीमून पर जाने का प्लैन बनाता है। वह कोई अच्छी और रोमाटिंग जगह की तालश करते हैं। अगर आपकी भी नई-नई शादी हुई या अपने पार्टनर के साथ घूमने के तैयारियों में लगे तो आज हम आपको अपने देश यानि भारत की कुछ बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन्स के बारे में बताएंगे। इन जगहों में आप कम पैसों में घूम सकते हैं और अपनी जिंदगी के खास पलों को एंजॉय कर सकते हैं।

 

1. कोडगु


कोडगु कनार्टक के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में वसा हुआ है। यह जगह उन लोगों के लिए बहुत बेस्ट है जिनको पहाड़ों के बीच घूमना अच्छा लगात है। पहाड़ो के अलावा कोडगु में कॉफी की खुशबू और नारंगी फूल भी हनीमून कपल्स को अपनी और आकर्षित करते हैं।

 


2. तवांग

 


अगर आप किसी एेसी जगह पर जाना चाहते हैं जहां प्रकृतिक नजारों के साथ उस देश की सांस्कृति देखना अच्छा लगता है तो तवांग जा सकते हैं। इसको द मैजिकल लैंड भी कहा जाता है।

 


3. औली


औली उत्तराखंड के हिमालयन माउंटेन में स्थित है। गर्मियों में ठंड का मजा लेने के लिए उत्तराखंड के औली में घूमने जा सकते हैं। स्नॉफैल से ढक्का यह शहर देखने में बहुत ही सुंदर लगता है।

 


4. दमन दीव


जिन कपल्स को एडवेंचरस पसंद है वह दमन दीव की सैर के लिए जा सकते हैं। खूबसूरत बीचेज आपके हनीमून को और भी यादगार बना देगें।

 

 

5. कसौली

कसौली भी हनीमून डेस्टिनेशन के लिए बेस्ट है। यहां फैली हरियाला और झीले आपका मन मोह लेंगी। 


 

Punjab Kesari