Thailand की ये 5 जगह देखकर आप भी हो जाएंगे इस देश के दीवाने

punjabkesari.in Sunday, Apr 10, 2022 - 01:08 PM (IST)

भारत में पर्यटकों का दिल जीतने के लिए बहुत सी खूबसूरत सी  जगहें है। लेकिन जब बात फॉरन की आती है तो थाइलैंड दर्शकों की पहली पसंद बनता है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता, मंदिर, स्वादिष्ट खाना और रात में शहर का दृश्य सैलानियों को बहुत ही पसंद आता है। थाइलैंड में ऐसी बहुत सी जगहें हैं यहां आप अपने पार्टनर, दोस्तों और घर वालों के साथ घूम सकते हैं। बोटिंग और समुद्र में मछली पकड़ने के साथ-साथ आप और भी बहुत सी मजेदार चीजों का लुत्फ उठा सकते हैं। तो आइए आज आपको बताते हैं यहां की खूबसूरत जगहों के बारे में...


बैंकॉक

थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक एक खूबसूरत जगह है। यहां पर बहुत सी खूबसूरत जगहों का आप आनंद ले सकते हैं। घूमने के लिए आप ग्रैंड पैलेस, लुम्फिनी पार्क, फ्लोटिंग मार्केट और एशियाटेक जैसे जगहों का नजारा ले सकते हैं। चॉव नदी के किनारे बसा हुए इस शहर में आप रिवर राफ्टिंग का मजा भी ले सकते हैं। 

पट्टाया 

बहुत से लोगों को समुंदर और बीच जैसी जगहों पर घूमना पसंद होता है। यदि आप भी बीच पर जाना चाहते हैं तो पट्टाया आपके लिए बहुत ही सुंदर जगह साबित होगी। लगजरी होट्लस के साथ बीच आप पार्टनर के साथ एन्जॉय कर सकते हैं। थाई फूड का मजा लेने के लिए भी आप इस जगह पर जा सकते हैं। ये बैंकॉक से 150 किलोमीटर की दूरी पर है। 

च्यांग रॉय

च्यांग रॉय म्यांमार और लाओस के बार्डर पर बसा हुआ एक खूबसूरत शहर है। ट्रैकिंग के साथ-साथ आप वाटरफॉल का सुंदर नजारा ले  सकते हैं। लॉम नाम कॉक नैश्नल पार्क में एक्टिविट्ज का लुत्फ उठा सकते हैं। जंगल और जनजातीय पौधों के साथ प्रकृति का शानदार नजारा ले सकते हैं।

सुखोथाई 

सुखोथाई  थाइलैंड का एक बहुत ही सुंदर शहर है। यहां पर एक बहुत ही पुराना पार्क बना हुआ है जो आज भी यूनेस्को की सूची में शामिल है। ये पार्क शहर की पुरानी दीवारों से  बना हुआ है। 13 वीं सदी के सुखोथाई साम्राज्य के खंडहरों को बहुत ही खूबसूरत तरीके से बनाए हुए है। यहां पर 193 खंडहर हैं जो कि मंदिरों, स्तूपों और महलों  के मिलाकर बने हुए हैं। 

कराबी 

थाइलैंड की कराबी जगह पूरे दुनिया में मशहूर है। यह खूबसूरत प्रांत 200 से अधिक द्वीपों से बना हुआ है। काफी मात्रा में यहां पर टूरिस्ट आते हैं। स्टनिंग रेलय बीच अपनी प्राचीन गुफाओं के लिए बहुत ही प्रसिद्ध है। फी फी आईलैंड भी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बोटिंग करने के साथ-साथ आप वाटरफॉल का मजा भी ले सकते हैं। 


 

Content Writer

Anjali Rajput