होली पार्टी के लिए बेस्ट हैं मुंबई के ये 5 जगहें

punjabkesari.in Thursday, Mar 21, 2019 - 11:01 AM (IST)

आजकल युवाओं में पार्टी या किसी हिल स्टेशन पर जाकर होली मनाने का क्रेज काफी देखने को मिल रहा है। अगर आप भी होली में मौज-मस्ती करने के लिए किसी खास जगहें जाने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपको मुंबई की कुछ खास जगहों के बारे में बताएंगे, जहां भरपूर मस्ती कर सकते हैं। मुंबई की इन जगहों पर होली पार्टी का खास आयोजन किया जाता है, जो आपके इस दिन का मजा दोगुना कर देंगे। तो चलिए जानते हैं मुंबई की किन जगहों पर सेलिब्रेट कर सकते हैं होली।

 

बोरिवली- होली पूल पार्टी

होली पूल पार्टी का मजा लेना चाहते हैं तो आप मुंबई के बोरिवली में जा सकते हैं। यहां पूल पाट्री के साथ-साथ डांस, गाने, रंग, खान-पान का इंताजम भी किया जाता है। होली पर रंगों के साथ पसंदीदा गाने में थिरकने का एक्स्पीरियंस आप कभी नहीं भूल पाएंगे।

मरीन ड्राइव- रंग दे होली

मुंबई के फेमस प्लेस मरीन ड्राइव पर भी खास होली पार्टी आयोजित की जा रही हैं, जिसमें निखिल और चेतस के अलावा भी कई जानेमाने डीजे परफॉर्म करेंगे। तो अगर आप भी DJ की धुनों पर डांस कर होली का त्योहार सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो यहां जरूर जाएं।

दहानु रोड- होली कैंपिंग फेस्टिवल

डीजे पर थिरकते हुए लोगों के साथ मस्ती में नाचने का अनुभव लेने के लिए आप मुंबई के दहानु रोड़ होली पार्टी में भी जा सकते हैं। इस होली कैंपिंग फेस्टिवल में मौज-मस्ती के साथ कई इवेंट बी किए जाते हैं, जिसमें कोई भी बिना किसी कंडीशन के शामिल हो सकता है।

नाला सोपारा- कळंब बीच

वैसे तो पूरा मुंबई ही होली के रंगों में रंगा होता है लेकिन नाला सोपारा कळंब बीच (Kalamb Beach) की होली आप कभी नहीं भूल पाएंगे। बीच के किनारे आयोजित होने वाले इस फेस्ट का नाम सनराइज टु सनसेट इवेंट है। यहां गाना, बजाना, डांस के साथ-साथ होगी ढेर सारी मौज-मस्ती होगी।

इंद्रलोक - रंग बरसे होली फेस्टिवल

मुंबई के इंद्रलोक (भयंदर) में 'रंग बरसे होली फेस्टिवल' थीम पर फेस्ट आयोजित किया जाता है, जिसमें खाना, पीना, रंग, मस्ती सब शामिल होता है।

Content Writer

Anjali Rajput