रुटीन में की हुई ये 5 गलतियां बिगाड़ सकती हैं  Period Cycle, अभी से हो जाएं सावधान!

punjabkesari.in Monday, Jun 20, 2022 - 05:11 PM (IST)

महिलाओं को कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है। जिनमें से पीरियड्स भी एक ऐसी ही समस्या है। पीरियड्स की समस्याओं के कारण भी महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यदि पीरियड्स कई महीनों तक न आएं तो डॉक्टर की सलाह लेनी पड़ती है। पीरियड्स साइकिल बिगड़ने का कारण कुछ बुरी आदतें हो सकती हैं।  महिलाओं की इन आदतों पर खास ध्यान देना चाहिए, ताकि समस्या ज्यादा न बढ़े। तो चलिए आपको बताते हैं ऐसी आदतें जिनके कारण पीरियड्स साइकिल खराब हो सकती है। 

बहुत ज्यादा देर तक सोना 

शोध के अनुसार, एक अमेरिकी मॉडल राचेल फिंच ने इस बात का खुलासा किया था, कि करियर के शुरुआती दिनों में उन्हें करीबन 12 घंटे सोने की आदत हो गई थी, जिसके कारण उनके लाइफस्टाइल पर भी बहुत ही गहरा प्रभाव पड़ा था। उन्हें काफी लंबे समय तक पीरियड्स नहीं आने की समस्या हो गई थी। 

PunjabKesari

वजन में असर 

कई बार वजन बहुत ज्यादा बढ़ जाता है या फिर बहुत ही ज्यादा वजन कम हो जाता है। इसका भी  गहरा प्रभाव पीरियड्स पर पड़ता है। वजन बढ़ने या फिर कम होने से पीरियड्स साइकिल भी खराब हो सकती है। इसके अलावा  यदि आप बहुत ज्यादा एक्सरसाइज कर रही हैं या फिर अपने वजन पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे पा रही हैं तो उसके कारण भी आपके पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं। 

PunjabKesari

खराब डाइट 

स्वस्थ शरीर के लिए अच्छी डाइट का भी होना बहुत ही जरुरी है। यदि डाइट में किसी भी तरह की कमी होती है तो उसका सीधा असर स्वास्थ्य को ही पढ़ता है। अगर आप जंक फूड का बहुत सेवन करती हैं और पोषक तत्वों को अपनी डाइट में शामिल नहीं करते तो भी आपके पीरियड्स समय से पहले आने बंद हो सकते हैं। 

PunjabKesari

गर्भ निरोधक गोलियां 

कई लड़कियां  शादी से पहले प्रेग्नेंसी से बचने के लिए भी जरुरत से ज्यादा  बर्थ कंट्रोल गोलियों का सेवन कर लेती हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, बर्थ कंट्रोल या फिर गर्भ निरोधक गोलियां आपके शरीर के हार्मोन्स का संतुलन खराब कर सकती हैं। जिसके कारण आपको अनियमित पीरियड्स की समस्या हो सकती है।  

अधिक तनाव 

तनाव के कारण भी शरीर में कई तरह की समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। तनाव स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होता है। यह आपकी पीरियड्स साइकिल को भी प्रभावित कर सकता है। आपको तनाव से दूर रहना चाहिए।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static