Happy Home: मां लक्ष्मी की चाहिए विशेष कृपा तो घर में ले आए ये 5 चीजें

punjabkesari.in Tuesday, Apr 12, 2022 - 11:35 AM (IST)

वास्तु व्यक्ति के जीवन पर बहुत ही गहरा असर डालता है। यदि वास्तु के मुताबिक चीजें घर में रखी जाएं तो व्यक्ति के जीवन में बहुत ही जल्दी तरक्की होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने में भी बहुत ही सहायक होता है। वैसे तो धन की देवी मां लक्ष्मी किसी से जल्दी खुश नहीं होती। परंतु अगर आप मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो घर में कुछ नई चीजें स्थापित कर सकते हैं। आइए जानते हैं उऩके बारे में...

हाथी

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में हाथी की प्रतिमा को रखना शुभ माना जाता है। हाथी को ऐश्वर्य का प्रतीक माना जाता है। घर में आप पीतल या चांदी के हाथी की मूर्ति रख सकते हैं। इससे आपके घर में धन की वृद्धि होगी। 

PunjabKesari

गाय 

हिंदू धर्म में गाय को प्रथम स्थान दिया जाता है। मान्यता है कि गाय की सेवा करने से सारे देवी-देवताओं का आर्शिवाद प्राप्त होता है। गाय की पीतल की मूर्ति रखने से घर में सुख-समृद्धि आती है और संतान सुख की भी प्राप्ति होती है। 

हंस 

हंस का जोड़ा घर में रखने से आर्थिक लाभ की प्राप्ति होती है। ड्राइंग रुम में हंसों की मूर्ति रखना शुभ माना जाता है। यदि आपके वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ रही हैं तो आप हंसों की जोड़ी को घर में रख सकते हैं। 

कछुआ

बहुत से लोग अपने घर में कछुए की मूर्ति रखते हैं। क्योंकि कछुए को भगवान विष्णु का रुप माना जाता है। मान्यता है कि यहां पर कछुआ होता है वहां पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। सुख-समृद्धि पाने  के लिए ड्राइंग रुम की उतर और पूर्व दिशा में कछुए की मूर्ति लगानी चाहिए। मूर्ति लगाते समय यह बात का विशेष ध्यान रखें कि मूर्ति का मुंह अंदर की तरफ हो। 

PunjabKesari

ऊंट

घर पर ऊंट की मूर्ति रखने से सोभाग्य में बढ़ोतरी होती है। घर के लिविंग रुम में इसे उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर रखें। वास्तु के अनुसार इससे आपकी नौकरी और काम में आ रही बाधाएंं दूर होगी।  

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static