इन 6 घरेलू तरीकों से चुटकियों में गायब हो जाएंगे बालतोड़ के घाव

punjabkesari.in Saturday, Oct 14, 2017 - 05:42 PM (IST)

कई बार शरीर के किसी हिस्से का बाल टूट जाने पर वहां घाव बन जाता है। बालतोड़ होने पर असहनीय दर्द, बैचेनी और इंफेक्शन हो जाता है। इन्हें दूर करने के लिए आप कई दवाइयों का सेवन करते है लेकिन किसी से भी आपको छुटकारा नहीं मिलता। ऐसे में इस बालतोड़ से आप कुछ घरेलू तरीकों द्धारा भी छुटकारा पा सकते है। इससे बिना किसी इंफेक्शन के आपको इस समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
 

1. हल्दी
औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी का लेप बनाकर कर लगाने से आपको बालतोड़ के धाव पर लगा लें। इससे रोजाना लगाने से आपको बालतोड़ के धाव से छुटकारा मिल जाएगा।

2. मेहंदी
मेंहदी को घाव वाली जगहें पर लगाने से आपको ठंडक मिलेगी। इससे आपकी जलन और घाव कुछ ही दिनों में गायब हो जाएगा। रोजाना सुबह और रात को इसे घाव वाली जगहें पर लगा लें।

3. नीम
एंटीबैक्टीरियल और एंटीमाइक्रोबियल के गुणों वाली नीम को पीस कर घाव वाली जगहें पर लगाएं। एक हफ्ता इसका इस्तेमाल करने से आपका घाव पूरी तरह से गायब हो जाएगा।

4. प्याज
प्याज में मौजूद एंटीसेप्टिक गुण घाव, जलन और दर्द को कम करने में मदद करते है। इसका इक स्लाइड काट कर रोजाना सुबह और रात को घाव वाली जगहें पर कपड़े की मदद से बांध लें।

5. दही और जीरा पाउडर
दही और जीरे के पाउडर को पीस कर पेस्ट बना लें। रोजाना इस पेस्ट के इस्तेमाल से आप बालतोड़ की समस्या से जल्दी निजात पा लेंगे।

6. कलौंजी
कलौंजी के तेल या इसका पेस्ट बालतोड़ वाली जगहें पर लगाने से आपको इस समस्यां से छुटकारा मिल जाएगा। इसके अलावा इससे आपकी स्किन इंफेक्शन भी खत्म हो जाएगी।

Punjab Kesari