Women Health: 25 के बाद शरीर के लिए बहुत जरूरी हैं ये 5 फल - Nari

punjabkesari.in Monday, Sep 17, 2018 - 06:47 PM (IST)

औरतों की कमजोरी : महिलाओं की शारीरिक बनावट पुरुषों के मुकाबले कमजोर होती हैं। दोनों की शारीरिक क्षमता के अनुसार खान-पान की जरूरतें भी अलग-अलग होती है। औरतों की उम्र बढ़ने के साथ-साथ उनकी कमजोरी भी बढ़ने लगती है। ऑफिस गोइंग हो या फिर होम मेकर कमर दर्द, थकावट, ब्यूटी प्रॉब्लमस, एनिमिया आदि की परेशानियां 25 की उम्र के बाद बढ़ जाती हैं। इस उम्र के बाद अपने खान-पान का खास ख्याल रखने में ही समझदारी है।

 

 

अपनी डाइट में शामिल करें फल
कामकाज में व्यस्त होने के चक्कर में महिलाओं को भी इनकी अनदेखी डाइट की अनदेखी नहीं करनी चाहिए। विटामिन और पोषक तत्वों का खजाना फल औरतों की शारीरिक कमजोरी को दूर करने में मददगार है। आपको भी अपनी डाइट में इन फलों को जरूर शामिल करना चाहिए। 

 

चेरी
नाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रिकल्चर के अनुसार 100 ग्राम चेरी में 50 कैलोरी होती है। हर महिला को दिन में 20 से 30 चेरी खानी चाहिए। इससे अच्छी नींद, यादाशत बढ़ाने, मोटापा कम करने, दिल और डायबिटीज जैसी परेशानियों से बचाव रहता है। 

पपीता
पपीते में पपाइन नाम का एंजाइन होता है जो खाना आसानी से पचाने का काम करता है। पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने के लिए रोजाना दो कटोरी पपीते का सेवन जरूर करें। 

सेब 
सेब खाने से सेहत के साथ-साथ नेचुरल ग्लो भी बरकरार रहता है। इसमें मौजूद एस्ट्रिंजेंट तत्व ब्लड सर्कुलेशन को संतुलित रखता है। इससे दांत भी मजबूत होते हैं। हर रोज कम से कम एक सेब का सेवन जरूर करें। 

अमरूद
मैग्नीज,पोटैशियम, विटामिन,मिनरल और फाइबर से भरपूर अमरूद सुपर फूड की लिस्ट में शामिल हैं। केवल 100 ग्राम अमरूद में 228.3 ग्राम विटामिन सी होता है। इससे प्रतिरोधक क्षमता मजबूत,कब्ज से राहत, मुंह के छाले दूर,कोलेस्ट्रॉल,डायबिटीज से राहत मिलती है। 

 

टमाटर 
औरतों में एनिमिया यानि खून की कमी का होना आम बात है लेकिन इसकी अनदेखी नुकसानदायक हो सकती है। इस कमी को पूरा करने के लिए टमाटर का सेवन करें।  यहा पेट को हैल्दी रखने के साथ कैंसर की कोशिकाओं का भी मारता है। 


 

Content Writer

Priya verma