घर की Negativity खत्म करेंगे ये फूल, आशियाने में लगाने से आएगी सुख-समृद्धि

punjabkesari.in Sunday, Feb 19, 2023 - 01:36 PM (IST)

घर में लगे पेड़-पौधे वातावरण तो अच्छा करते हैं इसके अलावा इन्हें आशियाने में लगाने से घर की सुंदरता भी बढ़ जाती है। खासकर कुछ पेड़-पौधे ऐसे होते हैं जो मन को शांति देते हैं। प्राचीन काल से ही वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों का बहुत ही खास महत्व बताया गया है। कुछ पौधे और फूल ऐसे होते हैं जिन्हें घर में लगाने से सुख-समृद्धि आती है और खुशहाली का वास होता है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

चंपा 

चंपा के फूलों को घर में लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, यह बीमारियों को दूर रखने में मदद करता है। इसके अलावा इसे घर में लगाने से पर्यावरण भी शुद्ध रहता है। धार्मिक दृष्टि के अनुसार भी इस फूल को बहुत ही खास माना जाता है। 

मोगरा 

यह फूल मानसिक तनाव दूर करने में मदद करते हैं। इसके अलावा इनकी सुगंद से दिमाग भी तरोताजा होता है। मोगरे के फूल गर्मियों में खिलते हैं और इनकी महक से मन और तन तरोताजा होता है। इसकी खुशबू से गुस्सा भी शांत होता है। 

चमेली 

चमेली का फूल घर में खुशियों की दस्तक देता है। इसका इस्तेमाल करने से पॉजिटिव ऊर्जा मिलती है और तनाव भी दूर होता है। यह पौधा कई सारे क्षेत्रों में पाया जाता है। घर के आंगन में इसे रखने से पॉजिटिव एनर्जी मिलती है। 

गुलाब 

बहुत से लोगों ने अपने घर में गुलाब का पौधा लगाया होता है। यह फूल औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। इनकी खुशबू से मन तो शांत होता है साथ ही तनाव दूर करने के लिए भी यह पौधा बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। माना जाता है गुलाब का फूल किसी को देने से रिश्तों में मधुरता आती है। 

पारिजात 

वास्तु मान्यताओं के अनुसार, पारिजात का फूल भी बहुत ही शुभ माना जाता है। यह फूल जिस घर में होते हैं वहां पर सुख-समृद्धि और शांति का वास होता है। इसके अलावा यह फूल रात में खिलते हैं और सुबह झड़ जाते हैं। 

 

Content Writer

palak