चांदी को फिर से नया बना देंगे ये 5 टिप्स

punjabkesari.in Saturday, Nov 24, 2018 - 10:55 AM (IST)

लंबे समय तक चांदी के बर्तन या गहने इस्तेमाल करने या बंद पड़े रहने से उनकी चमक गायब हो जाती हैं। इन्हें दोबारा से नया करवाने के लिए हम पॉलिश पर काफी पैसे भी खर्च कर देते हैं। अगर चांदी चमकाने का तरीका घर में मौजूद है तो बाहर जाकर पैसे खर्च क्यों करना? जी हां, हमारे घर में ऐसी कई चीजें होती हैं जो चांदी की चमक वापिस लाने में काफी मदद करती है। इसके लिए ज्यादा मेहनत करने की भी जरूर नहीं पड़ेगी। आइए जानते है कैसे? 

 

टूथपेस्ट

टूथपेस्ट न केवल दांतों को चमकाने के काम आता है बल्क‍ि इससे फीके पड़ चुके चांदी के बर्तन या गहनों को भी चमकाया जा सकता है। कपड़े पर थोड़ी सी टूथपेस्ट लेकर उसे चांदी पर रगड़ें। इसके थोड़ी देर बाद सिल्वर को धो लें।

डिटर्जेंट पाउडर

चांदी चमकाने का यह तरीका काफी पॉपुलर है। एक बाउल को एल्यूमीनियम फॉइल से कवर करें और उसमें चांदी की चीजें डाल दें। फिर इसमें गर्म पानी और डिटर्जेंट पाउडर डालें। चांदी की चीजों को कुछ देर तक इसमें डुबा रहने दें। फिर बाहर निकालकर ब्रश की मदद से हल्के हाथ से रगड़ें। उसके बाद साफ पानी से धोकर पोंछ लें। 

नींबू और नमक

चांदी को चमकाने का यह तरीका काफी आसान है। एक नींबू को काटकर उसपर नमक लाकर सिल्वर की चीजों पर रगड़ें। कुछ देर बाद इसे धो लें। इससे चांदी एकदम नई लगने लगेगी। 

हेयर कंडीशनर

चांदी के बर्तनों और गहनों को चमकदार बनाना चाहते हैं तो उन्हें हेयर कंडीशनर से भी साफ कर सकते हैं। कंडीशनर को लेकर चांदी पर कुछ देर रगड़ें और बाद में साफ पानी से धो लें। 

टोमैटो सॉस

एक प्लेट पर टोमैटो सॉस निकाल लें। फिर इसे चांदी के बर्तनों या फिगर गहनों पर लगाकर रगड़ें। ज्यादा चमक चाहिए तो आप चांदी की चीजों को कुछ देर तक सॉस में ही रख दें। फिर इसे कपड़े से पोंछ दें। 


Content Writer

Sunita Rajput