कहीं बाहर जानें का है प्लान? तो इटली के ये 5 शहर आपके लिए हैं द'बेस्ट

punjabkesari.in Friday, Feb 14, 2020 - 05:43 PM (IST)

अगर आप भी भारत से बाहर अपनी छुट्टियां प्लान करने की सोच रहे है तो ऐसे में इटली घूमने जाना बेस्ट ऑप्शन है। यहां किसी शानदार खूबसूरती, ऐतिहासिक स्मारक, सुंदर कला-कृति किसी का भी मन आसानी से जीत सकती है। इसके साथ ही इसे दुनिया का सबसे रोमांटिक देश माना गया है। यहां पर आप इसके अलग-अलग शहर में घूमकर अच्छे से आनंद मना सकते है। तो चलिए आज हम आपको इटली के 5 शहरों के बारे में बताते है जहां आप छुट्टियों को एन्जॉय कर सकते है। 

कब जाए घूमने ?

इटली घूमने जाने का सही समय अप्रैल से जून और मध्य सितंबर से अक्टूबर तक होता है। आप इश दौरान यहां जाकर अपनी छुट्टियां अच्छे से एन्जॉय कर सकते है। 

रोम

इटली को दुनिया के सबसे सुंदर और रोमांटिक माना जाता है। इटली का रोम शहर पर्टनर के साथ छुट्टियां मनाने के लिए एकदम परफेक्ट है। यहां की सुंदर कला-कृति आपका मन मोह लेगी। फैशन, फूड और सिनेमा का शहर कहा जाने वाला रोम लोगों द्वारा काफी फेमस है। यहां पूरी दुनिया से लोग आना पसंद करते हैं। इसे यूरोप का सबसे जीवंत शहर के तौर पर माना जाता है। 

वेनिस

इटली का वेनिस शहर रोमांटिक शहरों में एक गिना जाता है। इसके साथ ही इस शहर की खूबसूरती की जितनी तारीफ की जाए उतनी ही कम है। पानी से भरा यह शहर देखने में बेहद सुंदर होने का साथ किसी को भी अपनी ओर खींचने का काम करता है। ऐसे में आप अपने पार्टनर के साथ बोटिंग का मजा ले सकते है। 

मिलान 

इटली का मिलन शहर अपनी खूबसूरती और फैशन से जाना जाता है। यहां आप सुंदर और शानदार डिजाइन के साथ कलाकृतियों और स्मारकों को देख सकते है। यहां टिएट्रो अला स्काला है, जो ला स्काला के रूप में मशहूर है। यहां पर एक प्रसिद् सिनेमाघरो में से एक है जहां नाटक प्रदर्शन किए जाते है।  इसके अलावा लियोनार्डो दा विंसी की कल और लास्ट सपर भी घूमने जा सकते है। 

वेरोना 

वेरोना को इटली की रोमांटिक जगहों में से एक माना जाता है। यहां पर सैन ज़ेनो चर्च सबसे ज्यादा लोकप्रिय धार्मिक जगह है और इसके बाहरी जगह पर  सांस्कृतिक स्थान है जो अपनी खूबसूरती से किसी को भी अपनी ओर मोह सकते है। 

फ्लोरेंस

अगर आप वास्तुकला देखने के शौकिन है तो इटली के फ्लोरेंस की यात्रा करना न भूलें। यहां पर आपको एक वास्तुकला चमत्कारों का एक संग्रह का घर देखने को मिलेगा। यह यहां का सबसे बड़ा आउटडोर संग्रहालय के तौर पर मशहूर है। इसके साथ ही इसे पूरी दुनिया के महान कला संग्रहालयों में से एक कहा जाता है। इसके अलावा सांता मारिया डेल फियाओर में शाम को सनसेट का नजारा भी देखने में बेहद सुंदर लगता है। 

Content Writer

Sunita Rajput