पहाड़ की चोटी पर बसी हैं दुनिया के ये 5 खूबसूरत राजधानियां

punjabkesari.in Friday, Dec 07, 2018 - 06:32 PM (IST)

घूमने के लिए ज्यादातर लोग हिल स्टेशन वाली जगह पसंद कर हैं। कुदरती नजारों से घिरे हुए पहाड़ों की ऊंची चोटी पर बसे हुए शहर बहुत खूबसूरत लगते हैं। हसीन वादियों पर बसी हुई जगह का नजारा जन्नत से कम नहीं होता लेकिन जब ऐसे शहर किसी देश की राजधानी हो तो वहां घूमने का मजा दोगुना हो जाता है। आइए आज दुनिया की कुछ ऐसी राजधानियों के बारे में जानें तो पहाड़ों की ऊंची चोटी पर बसी हुई हैं। 

La Paz, Bolivia 

बोलीविया की राजधानी ला पाज है, समुद्र तल से 11,942 फीट की ऊंचाई पर स्थित, ला पाज दुनिया की सबसे ऊंचाई पर स्थित राजधानी है। हालांकि वहां का तापमान बहुत कम है लेकिन इसकी खूबसूरती को देखते हुए पर्यटक इस जगह पर घूमना बहुत पसंद करते हैं। 

Quito, Ecuador 

रिपब्लिक ऑफ इक्वाडोर की राजधानी का नाम क्विटो है। इस राजधानी की ऊंचाई दुनिया में दूसरे नंबर पर आती है। इसकी दूसरी खास बात यह है कि यह भूमध्य रेखा के सबसे नजदीक स्थित है। इस शहर में ऐतिहासिक जगहें, खूबसूरत पार्क, रेस्तरां, कैफे आदि पर्यटकों के आकर्षण का खास केन्द्र हैं। 

Thimphu, Bhutan 

भूटान की राजधानी थिम्फु (Thimphu) है। जिसकी समुद्र तल से ऊंचाई लगभग 8,688 फीट है। चारों तरफ पहाड़ो से घिरा हुआ यह शहर बहुत खूबसूरत है। दुनिया भर से पर्यटक इसे जगह पर घूमने के लिए आते हैं। 

Bogota, Colombia

कोलम्बिया दक्षिणी अमरीका महाद्वीप के उत्तर-पश्चिम में स्थित एक देश है। इसकी राजधानी का नाम बोगोटा है जो समुद्र तल से लगभग 8,612 फीट ऊंचाई पर स्थित है। 

Addis Ababa, Ethiopia 

इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा है। जिसकी ऊंचाई समुद्र तल से 7,726 फीट है। यहां की समृद्ध संस्कृति, विरासत के रंगों को करीब से देखने के लिए लोग इस जगह पर घूमना पसंद करते हैं। 

Content Writer

Priya verma