ये हैं दुनिया के 5 सबसे बड़े हिंदू मंदिर, अद्भुत वास्तुकला देखकर रह जाएंगे हैरान

punjabkesari.in Wednesday, Jun 09, 2021 - 07:25 PM (IST)

हिंदू धर्म में पूजा-पाठ का विशेष महत्व है। लोग घर के साथ मंदिरों में खासतौर पर पूजा करने जाते हैं। दुनियाभर में बेहद खूबसूरत व भव्य मंदिर स्थापित है। वहीं भारत के साथ दुनिया के अन्य देशों में भी कई हिंदू मंदिर स्थापित है। लोग देश-विदेश से इन मंदिरों में दर्शन के लिए आते हैं। साथ ही यहां की वास्तु कला व खूबसूरती को देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। तो चलिए आज हम आपको दुनियाभर के 5 सबसे बड़े व भव्य मंदिरों के बारे में बताते हैं...

अंकोरवाट मंदिर - कंबोडिया

कंबोडिया देश में स्थित अंकोरवाट मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। इसे दुनियाभर में सबसे बड़ा धार्मिक स्थल माना गया है। इस मंदिर को अंकोरवाट नामक इलाके में राजा सूर्य वर्मन द्वितीय के द्वारा 12वीं सदी में तैयार करवाया गया था। यह मंदिर 7,20,000 वर्गमीटर क्षेत्र में बना है। लोगों की इस मंदिर से आस्था जुड़ी हुई है। 

श्रीरंगनाथ मंदिर, तमिलनाडु

तमिलनाडु के त्रिची नामक स्थान पर स्थित श्रीरंगनाथ मंदिर दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हिन्दू मंदिर माना जाता है। यह मंदिर कावेरपी नदी के तट पर स्थापित है। यहां पर भगवान विष्णु के रंगनाथ स्वरूप की पूजा होती है। मंदिर करीब 6,31,000 वर्गमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। माना जाता है कि इस मंदिर में करीब 1,000 साल पुरानी ममी भी है। 

अक्षरधाम मंदिर, दिल्ली

दिल्ली में स्थापित अक्षरधाम मंदिर लगभग 2,40,000 वर्गमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। यह स्वामीनारायण संप्रदाय का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर माना जाता है। मंदिर को बेहद ही खूबसूरती से तैयार किया गया है। ऐसे में हर साल भारी मात्रा में देश-विदेश से लोग भगवान के दर्शन करने व मंदिर देखने आते हैं।

चिदंबरम मंदिर, तमिलनाडु 

चिदंबरम मंदिर तमिलनाडु के चिदंबरम में स्थित है। यह भगवान शिव को समपर्ति बहुत बड़ा व प्रसिद्ध प्रसिद्ध तीर्थस्थल है। चिदंबरम मंदिर करीब 1,60,000 वर्गमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। 

बेलूर मठ, कलकत्ता

बेलूर मठ कलकत्ता में हुगली नदी के तट पर स्थापित है। माना जाता है कि इस मठ का निर्माण स्वामी विवेकानंद द्वारा किया गया था। 1,60,000 वर्गमीटर के क्षेत्र में फैला यह मठ दुनियाभर में 5 सबसे बड़ा हिंदू धार्मिक स्थल है। वहीं यह भक्तों के आकर्षण का मुख्य केंद्र है। 


 

Content Writer

neetu