पार्टनर नहीं, पैसों पर मर मिटती है ये 4 राशियों की लड़कियां!

punjabkesari.in Friday, Nov 13, 2020 - 02:15 PM (IST)

किसी भी रिश्ता को निभाने के लिए प्यार व विश्वास के साथ पैसा भी बहुत मायने रखता है। असल में, अच्छी जिंदगी बीताने के लिए पैसों का होना भी जरूरी है। मगर क्या आप जानते हैं कि कुछ लड़कियां ऐसी भी होती है, जो प्यार से ज्यादा पैसों पर मरती है? जी हां, राशि के हिसाब से कुछ लड़कियां ऐसी होती है जो अपनी जिंदगी में प्यार से ज्यादा पैसों को मायने देती है। ऐसे में इन्हें हमेशा से ही अमीर पार्टनर की तलाश रहती है। तो आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में...

वृषभ राशि

इस राशि की लड़कियां हर काम को अपने हिसाब से करना सही समझती है। इन्हें इस बात का कोई फर्क नहीं पड़ता है कि सामने वाला इनके लिए क्या सोच रहा है। वैसे तो ये लड़कियां प्यार के मामले में ईमानदार होती है। मगर आरामदायक जिंदगी जीने के लिए ये अमीर पार्टनर की तलाश में रहती है। 

PunjabKesari

धनु राशि

इस राशि की लड़कियों को घूमना बेहद पसंद होता है। इसलिए इन्हें हमेशा ऐसे पार्टनर की तलाश रहती है, जो इन्हें दुनिया के अलग-अलग जगह पर घुमाने ले जाएं। साथ ही इनके घूमने-फिरने का मजा लें। ऐसे में इन्हें पैसा खर्च करने की आदत होती है। इसके अलावा खुले व स्वतंत्र विचारों की मालकिन धनु राशि की लड़कियां हर चीज में पॉजीटिविटी ढूंढती है। ऐसे में ये अपनी मेहनत से भी खूब पैसा कमाने वाली होती है। 

PunjabKesari

मकर राशि

यह लड़कियां पैसों के मामले में बेहद लक्की होती है। असल में, मेहनती, जुनुनी व काम के प्रति ईमानदार होने से ये लड़कियां जल्दी ही काम में जीत हासिल करती है। ये एक बार जिस काम को करने की ठानती है, उसे पूरा करके ही मानती है। साथ ही इन्हें ऐसे पार्टनर की तलाश रहती है, जिनमें इनके जैसे गुण हो। ताकि जीवन अच्छे व प्यार से बीत सके। 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि लड़कियां जिंदगी को अपने हिसाब से जीना पसंद करती है। कुछ गलत लगने या होने पर ये सामने वाले से लड़ने से भी कतराती नहीं है। स्वभाव से गुस्सैल व खर्चीली होने से इन्हें ऐसे पार्टनर की तलाश होती है, जो बेहद अमीर हो। साथ ही जो इनके साथ इनके मुताबिक जिंदगी बीताए। हम यूं भी कह सकते हैं कि पैसों के कारण ये लड़कियां प्यार में पड़ने से भी कतराती नहीं है। 

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static