Basant Panchami 2024: इन 4 राशियों पर अपनी कृपा बरसाएंगी मां सरस्वती

punjabkesari.in Saturday, Feb 03, 2024 - 05:48 PM (IST)

हिंदू धर्म में बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा आराधना की जाती है। इस दिन को मां सरस्वती की पंचमी भी कहते हैं क्योंकि इसी दिन उनका जन्म हुआ था। माघ महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को ही बसंत पंचमी मनाई जाती है। इसलिए इस दिन पूरे विधि-विधान से पूजा करने पर बुद्धि, विवेक, ज्ञान और हर काम में सफलता मिलती है। इस बार बसंत पंचमी 14 जनवरी को मनाई जाएगी। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो इस बार बसंत पर रेवती, अश्विनी नक्षत्र और शुभ योग समेत कई सारे दुर्लभ योग बन रहे हैं। ऐसे में इन योग के चलते कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ होने वाला है। आइए जानते हैं ऐसी कौन सी राशियां हैं। 

वृश्चिक राशि 

इस राशि के जातकों को नौकरी-कारोबार में उन्नति के नए अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी को पूरा सपोर्ट मिलेगा। कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। मां सरस्वती की कृपा से नौकरी में प्रमोशन के चांस बढ़ेंगे और नई जॉब का ऑफर मिल सकता है।  

मेष राशि 

शैक्षिक कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी। शादी विवाह तय हो सकता है। पारिवारिक जीवन में आपके खुशियां रहेंगी। कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। नौकरी कारोबार में तरक्की के योग बनेंगे।

मीन राशि 

धन से जुड़ी परेशानियों से आपको छुटकारा मिलेगा। आय में बढ़ोतरी होगी। घर में मांगलिक कार्य आयोजित हो सकते हैं। लंबे समय से रुका हुआ धन आपको वापिस मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा और आपके लिए यह समय बहुत ही शुभ रहेगा।  

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यवसाय में आपको सफलता मिलेगी। व्यापार में बढ़ोतरी के अवसर मिलेंगे। जीवन के हर क्षेत्र में मनचाही सफलता आपको मिल सकती है। बिना किसी परेशानी और बाधा के आपके सारे कार्य पूरे होंगे। 

Content Writer

palak