Zodiac Sign: इन लड़कियों की अक्सर होती है लव मैरिज, जानिए आपकी किस्मत में क्या?

punjabkesari.in Thursday, Aug 05, 2021 - 04:29 PM (IST)

शादी एक बेहद प्यारा व ईमानदारी से भरा रिश्ता है। ऐसे में लड़का हो या लड़की हर किसी ने अपने पार्टनर को लेकर बहुत से सपने संजोय होते हैं। वहीं पहले के जमाने में ज्यादातर लोगों की अरेंज मैरिज होती है। मगर अब जमाने में बदलाव आ गया है। अब हर कोई खुद की पसंद का पार्टनर चुनने यानि लव मैरिज करने में विश्वास रखता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, राशि से किसी के स्वभाव का पता चलने के साथ आने वाले कल के बारे में भी जाना जा सकता है। जी हां, इससे यह भी जाना जा सकता है कि किन राशि के लोगों की मैरिज अरेंज होगी और किन की लव। चलिए आज हम आपको ज्योतिषशास्त्र के अनुसार बताते हैं कि किन राशि की लड़कियों लव मैरिज होने की संभावना अधिक होती है।

मेष राशि

इस राशि की लड़कियां भावुक व रोमांटिक होती है। ऐसे में ये किसी को डेट करने पर पूरी ईमानदारी से रिश्ता निभाती है। वहीं ये अपना प्यार बड़ी आसानी से ढूंढ़ लेती है। इस राशि की लड़कियां ज्यादातर अपने दोस्त से शादी करते हैं।


वृषभ राशि

इस राशि की लड़कियां तेज दिमाग, मनमौजी व जिद्दी किस्म की होती है। पार्टनर को चुनने में ये बहुत ही ध्यान देती है। जिद्दी स्वभाव की होने से ये अपनी जिंदगी में किसी की दखल पसंद नहीं करती है। वहीं पार्टनर को चुनने के मामले में ये पूरी तरह से खुद के दिल व दिमाग से फैसला लेती है। वहीं इन लड़कियों का किसी से लव अफेयर हो तो यह रिश्ता शादी में बदलने की पूरी संभावना होती है। ऐसे में इस राशि की लड़कियों लव मैरिज होनी संभावना अधिक होती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि की लड़कियां स्वतंत्र विचारों व सोशल किस्म की होती है। ये अक्सर काम के सिलसिले में बहुत घूमती है। ऐसे में इन लड़कियों को सोशल गैदरिंग या किसी पार्टी में अपना सोलमेट मिल ही जाता है। ये रोमांटिक व भावुक होने से जल्दी ही सामने वाले से आकर्षित हो जाती है। ऐसे में ये किसी के प्यार में पड़ने पर जल्दी ही शादी का फैसला भी ले लेती है। साथ ही ये किसी के कहने की बजाए खुद की मर्जी से लाइफ पार्टनर चुनना पसंद करती है। इसलिए इस राशि की लड़कियों की लव मैरिज होने की संभावना अधिक होती है।


धनु राशि

ये लड़कियां स्वतंत्र ख्याल व खुले विचारों वाली होती है। इन्हें अपने जिंदगी में रोक-टोक व बंदिशे बिल्कुल भी बर्दाशत नहीं होती है। हम यूं भी कह सकते हैं कि धनु राशि की लड़कियां अपनी शर्तों पर जिंदगी जीती है। ये किसी भी गलत बात पर विद्रोह करने से कतराती नहीं हैं। साथ ही ये अरेंज मैरिज से हमेशा बचने की कोशिश करती है। ये शादी के लिए ऐसे पार्टनर की तलाश में रहती है जो इनकी भावनाओं व विचारों को समझे और कद्र करें। ऐसे में ये सामने वाले से मिलकर व उसे जानकर ही शादी करना सही समझती है।

 

Content Writer

neetu