मोटापा तेजी से बढ़ाने में सबसे आगे हैं ये 4 सफेद फूड्स

punjabkesari.in Thursday, Jan 04, 2018 - 05:43 PM (IST)

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, तनाव के कारण वजन बढ़ना आम है। इन दिनों अधिकतर लोग इस समस्या से ग्रस्त हैं। मोटापे के कारण शरीर को बहुत सी बीमारियाें का सामना करना पड़ता है। कई बार तो बढ़ा हुआ वजन लोगों के सामने शर्मिदगी का कारण भी बन जाता है। शरीर का वजन बढ़ने के पीछे और भी कई कारण हो सकते हैं जैसे गलत खानपान। हमारे डाइट में कुछ फूड एेसे होते है जिनका सेवन रात में करने से मोटापा आने लगता है। आज हम आपको उन्हीं फूड्स के बारे में बताएंगे।  

1. क्रीम

 
घी, क्रीम को रात के समय खाने से मोटा आने लगता है। क्रीम मेें फैट की मात्रा बहुत अधिक होती है इसलिए इसको खाने के बाद एक दम लेटे ना।

 

2. व्हाइट ब्रेड 
रात के समय में भूलकर भी व्हाइट ब्रेड नहीं खाना चाहिए क्योंकि यह ब्लड शुगर को बढ़ाती है। इसमें फाइबर न होने के कारण यह शरीर में फैट को बढ़ाता है।

 

3. केला 


केला वजन बढ़ाने में सहायक होता है। दूध और केले को साथ में खाने से प्रोटीन और शुगर साथ में मिलता है जो उन व्यक्तियों के लिए रामवाण हो जो जरूरत से ज्यादा पतले हैं। रात के समय में इनको एक साथ खाने से मोटापे के साथ ही बहुत सी बीमारिया भी होने लगती हैं।

 

4. मैदा 
मोटापे की समस्या से बचने के लिए रात के समय मैद से बनी चीजों का सेवन न करें। 

 

5. मक्खन


वजन बढ़ाने के लिए सफेद मक्खन खाने की सलाह दी जाती है लेकिन रात के समय इसको न खाने खाएं। 

 

 

Punjab Kesari