1 चुटकी नमक से दूर होंगी ये 4 परेशानियां!

punjabkesari.in Sunday, Mar 15, 2020 - 10:36 AM (IST)

नमक का इस्तेमाल आमतौर पर रसोईघर में होता है। मगर वास्तु के अनुसार आप नमक की मदद से घर के वास्तु दोष खत्म कर सकते है। तो चलिए जानते है नमक हमारी जिंदगी में क्या और कैसे कमाल कर सकता है...

अच्छी सेहत के लिए

रोजाना चुटकीभर नमक पानी में मिलाकर इसका पोछा लगाने से परिवार के लोगों की सेहत बरकरार रहती है। इसके साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। घर में खुशहाली भरा माहौल रहता है। 


अगर आप डेली ऐसा नहीं कर सकते है तो मंगलवार के दिन जरूर घर में नमक वाले पानी से पोछा लगाएं। 

मानसिक शांति के लिए

घर में कोई बीमार, दुखी है तो ऐेसे में नम में अशांति और नेगेटिव सोच भरी रहने लगती है। ऐसे में वास्तु के अनुसार नमक का उपाय करने से मानसिक शांति मिलती है। इसके लिए व्यक्ति को नहाने के पानी में चुटकीभर नमक डालकर नहाने चाहिए। ऐसा करने से मन से शांति मिलने के साथ आलस दूर होता है। इसके साथ ही व्यक्ति फ्रेश फील करता है। 

बीमारी से मिलती है राहत

अगर कोई कई दिनों से बीमार है तो उसके बेड के पास एक कांच की डिब्बी में नमक भर कर रख दें। इसके साथ इसे हर महीने बदलते रहें। ऐसा तब तक करें जब तक व्यक्ति ठीक न हो जाए। 

घर में सुख- शांति के लिए

घर में कलह-कलेश, परेशानियों का होना भी वास्तुदोष का कारण होता है। ऐसे में पार्दर्शी या कांच के जार में नमक भर कर घर के किसी कोने में रख दें। आप चाहे तो इसे घर के हर कमरे में भी रख सकते है। ऐसा करने से घर में पॉजीटिविटी आएगी। इसके साथ ही घर का माहौल सुख, शांति वाला बना रहता है। 

कैसे रखें नमक?

वास्तु के अनुसार नमक को घर पर सही तरीके से रखना बेहद जरूरी होता है। इसे किसी भी बर्तन में रखमे से वास्तुदोष हो सकते है। ऐसे में इसे हमेशा कांच के जार में ही रखना चाहिए। इसके अलावा सुख, समृद्धि, शांति के लिए नमक में 1 लौंग डालकर रखना चाहिए। ऐसे में घर में पैसों की किल्लत भी दूर होती है। 

इन बातों का भी रखें ध्यान

- कभी भी किसी को हथेली में नमक रख कर न दें। ऐसा करने से लड़ाई-झगड़े हो सकते है। 
- नमक को जमीन पर गिरने कभी न दें। ऐसा करने से दुर्भाग्य का सामना करना पड़ता है। 
 

Content Writer

Sunita Rajput