वर्कआउट नहीं ये 4 फूड हैबिट्स हैं Deepika Padukone की फिटनेस सीक्रेट

punjabkesari.in Sunday, Jun 25, 2023 - 05:36 PM (IST)

दीपिका पादुकोण का नाम बॉलीवुड की टॉप actresses में आता है। अपनी एक्टिंग के अलावा वो अपनी लाजवाब फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। बहुत से लोग सोचतें होंगे की शायद वो इतनी शानदार बॉडी के लिए डाइटिंग करती होंगी लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि दीपिका फिट रहने के साथ अपने फेवरेट फूड्स के साथ समझौता नहीं करता। आइए आज आपको बताते हैं एक्ट्रेस की फूड हैबिट्स के बारे में...

फिल्टर कॉफी

बहुत कम लोगों को ये बात पता है कि एक्ट्रेस को फिल्टर कॉफी बेहद पसंद है। दीपिका को कॉफी इतनी ज्यादा पसंद है कि वो ट्रैवलिंग के दौरान भी फिल्टर कॉफी अपने साथ रखना नहीं भूलती हैं। 

साउथ इंडियन फूड

दीपिका को साउथ इंडियन फूड काफी पसंद है। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने खुद ये बात बताई है कि वो अक्सर इडली सांभर का नाश्ता करती हैं।

दाल- चावल

एक्ट्रेस को इंडियन फूड में दाल- चावल बेहद पसंद है। हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग करने के दौरान एक्ट्रेस ने एक रेस्टोरेंट के किचन को कुछ समय के लिए किराए पर लेकर खुद दाल- चावल बनाकर खाया था।

इन ड्रिंक्स को पसंद करती हैं दीपिका

एक्ट्रेस घर की बनाई हुई चीजों को ज्यादा पसंद करती हैं। दीपिका सादा पानी, नींबू पानी, नारियल पानी, स्मूदी जैसी चीजें पसंद करती हैं। उन्हें आइसक्रीम क्रैकर्स बेहद पसंद है। वो अपनी डाइट में घर बना खाना और नेचुरल चीजें ही लेना पसंद करती हैं।

Content Editor

Charanjeet Kaur