धन से जुड़ी सभी परेशानियां दूर करेंगे ये 4 आसान टोटेके

punjabkesari.in Friday, Dec 27, 2019 - 10:55 AM (IST)

जीवन में अगर परेशानियां न हों तो जिंदगी एक दम निरस हो जाती है। हम यह नहीं कह रहे की जीवन में परेशानियां आनी चाहिए, मगर व्यक्ति चाहे अमीर हो या गरीब सभी के जीवन में कोई न कोई परेशानी रहती ही है। किसी को पैसे से संबंधित परेशानियां तो कोई अपनी औलाद को लेकर चिंतित।आज हम यहां बात करेंगे उन्हीं छोटी-छोटी परेशानियों की जिनसे लगभग हर व्यक्ति परेशान है, मगर यदि आप चाहें तो वास्तु से जुड़े कुछ खास उपायों की मदद से आप इनसे छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...

धन संबंधित परेशानियां

जीवन में धन न हो तो कई बार न चाहते हुए भी नजदीकी रिश्तों में दरारें पैदा हो जाती है। यदि आप चाहते हैं कि आप जीवन में किसी ऐसी परेशानी का सामना न करें, तो हर साल या फिर किसी भी दिन-त्यौहार वाले दिन घर के बड़े बुजुर्गों को वस्त्र दान करें। इससे आपको जीवन में मनचाही सफलता हासिल होगी।

 

रोजाना सुबह घर के मुख्य द्वार पर तांबे के लोटे गंगा जल लेकर घर के दोनों कोनों पर डाल दें। तांबे के पात्र से सूर्य को जल चढाएं, यह उपाय भी धन संबंधी परेशानियों को दूर करता है।

एक कटोरी चावल

एक कटोरी चावल और घी पर घर के सभी सदस्यों का हाथ लगवाएं और उसे मंदिर में रख दें। यह उपाय गुरूवार के दिन करना लाभकारी रहेगा। गुरूवार के दिन इस उपाय को करने से घर की आर्थिक तंगी धीरे-धीरे दूर होनी शुरू हो जाती है और इसके शुभ प्रभाव से जीवन में सकारात्मकता आती है।

लड़ाई-झगड़े

अगर घर में लगातार लड़ाई-झगड़े रहते हैं  घर में कपूर और लोबान का धुआं करें। ऐसा सुबह-शाम करने से परिवार में प्रेम बढ़ता है, औऱ लड़ाई-झगड़ों से आपको छुटकारा मिलता है। साथ ही कपूर और लोबान का धुंआ करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा के कारण पैदा होने वाली नकारात्मक एनर्जी समाप्त होती है।

वास्तु दोष

पक्षियों और मछलियों को दाना डालने से भी धन संबंधित परेशानियों का हल होता है। इसी के साथ घर के वास्तु दोष दूर करने के लिए सभी घरवाले मिलकर घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का निशान बनाएं। इससे घर का वास्तु दोष दूर होता है। किसी भी तरह की नेगेटिव एनर्जी को समाप्त करने में यह टोटका सबसे उत्तम है। 

Content Writer

Harpreet