घर में ये 4 जीव पालने होते हैं शुभ, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

punjabkesari.in Sunday, Mar 31, 2024 - 12:20 PM (IST)

वास्तु शास्त्र में ऐसे कुछ चीजों के बारे में बताया गया है जो व्यक्ति की किस्मत बदल सकती हैं। इन चीजों को घर में रखने सुख-समृद्धि आती है और जीवन की परेशानियां दूर होती हैं। सिर्फ चीजें ही नहीं बल्कि इस शास्त्र में कुछ ऐसे जानवरों के बारे में भी बताया गया है जिन्हें पालना शुभ माना जाता है। इन जानवरों को पालने से धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं और जीवन भी खुशहाल होता है। तो चलिए आज आपको ऐसे 3 जानवरों के बारे में बताते हैं जिन्हें घर में पालना शुभ माना जाता है।

मछलियां 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मछलियां होना बहुत ही शुभ माना जाता है। इन्हें घर में पालने से खुशहाली आती है। मछलियों को धन का प्रतीक भी माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जहां पर मछलियां होती हैं वहां कभी भी पैसे की कमी नहीं होती। फिश टैंक को रखने के लिए घर की उत्तर-पूर्व या दक्षिण दिशा सही मानी जाती है।

खरगोश 

घर में खरगोश को पालना भी बहुत ही शुभ माना जाता है। घर में इसका आगमन एक अच्छा संकेत माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, जिस घर में खरगोश होता है वहां से नेगेटिव एनर्जी दूर होती है और घर पॉजिटिविटी के साथ भर जाता है। 

कछुआ 

कछुआ भी घर में पालना बहुत शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इसे घर में पालने से आर्थिक तंगी दूर हो सकती है। जिस घर में कछुआ होता है वहां मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है और परिवार के लोगों के सभी काम अच्छी तरह से हो जाते हैं।

कुत्ता 

कुत्ते को भी पालतू जानवर के तौर पर घर में रखना बहुत शुभ माना जाता है। कुत्ते को भगवान कालभैरव का सेवन माना जाता है ऐसे में मान्यताओं के अनुसार, इसे घर में पालने से महालक्ष्मी का आगमन होता है और वह घर में निवास करती हैं।

Content Writer

palak