लड़को को इशारों पर नचाती है ये 3 राशि की लड़कियां

punjabkesari.in Monday, Nov 04, 2019 - 07:43 PM (IST)

हर कोई सोचता है कि अगर लड़की खूबसूरत होगी तो ही वो किसी को आकर्षक लगेगी। मगर ऐसा मानना सही नहीं है। कई लड़कियां दिखने में बहुत साधारण होती है मगर उनका व्‍यक्तित्‍व हर किसी को उनका दीवाना बना देता है। शास्त्रों के हिसाब से यह सब राशियों के प्रभाव से ही होता है। 12 राशियों में से 3 ऐसी राशि वाली लड़कियां है जिन्हें अपने व्‍यक्तित्‍व से किसी को भी आकर्षित करना अच्छे से आता है। इनका स्वभाव बहुत मिलनसार और खुशनुमा होता है। आप जैसे ही इन्हें देखते है तो आपके चेहरे पर मुस्कान खुद ही आ जाती है। इनकी आंखे नीली न होने पर भी दुनिया की सबसे खूबसूरत आंखे लगती है। आइए आपको इन्हीं 3 राशि की लड़कियों के बारें में बताते है। 


वृषभ राशि (Tauras)
12 राशियों में से वृषभ राशि की लड़कियों को देवी-सा माना जाता है। इनका स्वभाव किसी को एक बार में समझ नहीं आता है। मगर पुरुषों उनकी यही अदा बड़ी आकर्षक लगती है। यह हर वक्त क्लासी और सोबर लुक में नजर आती है। जिस वजह से लड़के इनके आगे-पीछे घुमते रहते है। यही-नहीं इनका जिद्दी-स्वभाव लड़को को अक्सर उंगलियों पर घुमाता है। 

punjab kesari

वृश्चिक राशि (Scorpio)
जैसे किसी सीरियल की वैम्प खूबसूरत होती है उसी तरह इनकी भी खूबसूरती दिखती है। हर चीज परफेक्ट, चाहे वो इनका स्वभाव हो या किसी से बातें करने की आदत। पुरुष इनके जादू से खुद को बचा ही नहीं सकते है।

punjab kesari

मिथुन (Gemini )
मिथुन राशि की लड़कियां ब्यूटी विद ब्रेन वाली लड़कियां होती है। खूबसूरती, वाक्चातुर्य और तेज दिमाग इन्हें आकर्षक बनाती है। लड़के इनके खुशनुमा व्यवहार और मिलनसार एटीट्यूड से काफी इम्प्रेस होते है। यह शांत और शरारती दोनों होती है।इस राशि की लड़कियां भी अपने इस स्‍वभाव से आप पर जादू जेसा असर कर सकती है । 

punjab kesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

shipra rana

Recommended News

Related News

static