धोने के बाद भी नहीं जा रही बर्तनों में से बदबू तो सिर्फ ये 3 चीजें आएंगी काम

punjabkesari.in Saturday, May 13, 2023 - 01:04 PM (IST)

कुछ खाने वाली चीजें ऐसी होती हैं जिनकी खुशबू न ही हाथों से जाती है और न हो बर्तनों में से जैसे मछली, लहसुन, अंडा। ऐसे में इन सब चीजों को बनाने के बाद बर्तनों को अच्छे से साफ करना भी जरुरी है। कई बार बर्तन जल्दबाजी में धो लेते हैं जिसके कारण इनमें मौजूद गंद जा ही नहीं पाती। ऐसे में इन बर्तनों को साफ करने के बाद भी गंदी बदबू आने लगती है जिससे खाने का स्वाद भी बिगड़ने लगता है। ऐसे में आज आपको कुछ ऐसे हैक्स बताएंगे जिनके जरिए आप बर्तनों में से आ रही बदबू को आसानी से साफ कर पाएंगे। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

कच्चा आलू 

कच्चा आलू इस्तेमाल करके आप आसानी से बर्तनों की बदबू दूर कर सकते हैं। शायद आपको सुनने में अजीब लगे लेकिन आलू की मदद से आप आसानी से बर्तनों में आ रही गंद दूर कर सकते हैं। आलू के एक टुकड़े पर नमक लगाएं और उसके साथ बर्तन साफ करें। 10 मिनट बाद आपके देखेंगे कि बर्तन की बदबू गायब हो जाएगी और यह चमकने लगेगा।

गर्म पानी और सिरका 

बदबू दूर करने के लिए आप गर्म पानी के साथ सिरका इस्तेमाल कर सकती हैं। एक पतीला गर्म पानी लें और इसमें 4 चम्मच सिरका मिलाएं। फिर इस पानी को एक टप में डाल दें। बदबू आने वाले बर्तन को इसमें डालें और करीबन 10 मिनट के लिए भिगोकर रख दें। तय समय बाद बर्तनों को साबुन से धो लें। इनमें आने वाली दुर्गंध आसानी से गायब हो जाएगी। 

डिटर्जेंट पाउडर 

इसके अलावा बदबू भगाने के लिए आप डिटर्जेंट पाउडर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे बदबू तो जाएगी ही लेकिन बर्तन पर लगे सारे दाग भी मिट जाएंगे। 2-3 लीटर पानी में डिटर्जेंट पाउडर मिक्स करें। अब इस मिश्रण को बर्तन में 8-10 मिनट के लिए डालकर छोड़ दें। इसके बाद क्लीनिंग ब्रश के साथ बर्तन रगड़कर साफ करें। स्मैल आसानी से गायब हो जाएगी। 

लैवेंडर तेल आएगा काम 

लैवेंडर तेल के साथ आप बर्तनों की गंदी बदबू दूर कर सकते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेटिव, एनाल्जेसिक और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो बदबू दूर करने के साथ-साथ बर्तनों में लगी फफूंदी दूर करने भी में मदद करते हैं। 

Content Writer

palak