गर्मियों में ठंडक का एहसास करवाएंगी ये 3 Tasty Drinks

punjabkesari.in Wednesday, Apr 27, 2022 - 01:11 PM (IST)

गर्मियों में खाने का मन नहीं करता। शरीर में गर्मी हो जाने के कारण भूख भी कम लगती है। ऐसे में आप कुछ ऐसा खाना ही पसंद करते हैं जो आपको ठंडक का एहसास करवाए। इन दिनों आप फलों का सेवन कर सकते हैं। यदि आप फल नहीं खाना चाहते तो आप ये ड्रिंक्स बनाकर पी सकते हैं। ये ड्रिंक्स आपको हेल्दी रखने के साथ-साथ हाइड्रेटेड भी रखेंगी।  तो चलिए जानते हैं इनको बनाने की विधि...

स्ट्रॉबेरी प्रोटीन ड्रिंक 

सामग्री 

स्ट्रॉबेरी - 4-5
दूध - 2 गिलास
किशमिश - 5-6 
प्रोटीन - 1 चम्मच
आइसक्यूब्स - 4-5 
अन्नानास - 3 टुकड़ा 
चीनी - 3 चम्मच 

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले आप अन्नानास और स्ट्रॉबेरी को काटकर एक प्लेट में रख लें। 
2. फिर आप ब्लेंडर में प्रोटीन, दूध,चीनी, काटा हुआ अन्नानास और स्ट्रॉबेरी को ब्लेंडर में डालकर ब्लेंड कर लें। 
3. सामग्री को तबतक ब्लैंड करें जबतक सारा मिश्रण अच्छे से मिल न जाए। 
4. इसके बाद आप ड्रिंक को किसी गिलास में डालें और उसमें आइसक्यूब्स मिला दें। 
5. गिलास में ऊपर से किशमिश डालकर सर्व करें। 

मैंगों मिंट ड्रिंक 

सामग्री 

आम - 2 
खीरा - 1
पुदीन के पत्ते - 5-6
पानी - 2 गिलास
नींबू - 2 
आइसक्यूबस - 4-5

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले आप आम और खीरे को काट लें। 
2. फिर आप पुदीने के पत्ते, नींबू, कटा हुआ खीरा और आम, चीनी ब्लैंडर में डाल दें।  
3. इसके बाद आप सारी सामग्री को अच्छे से मिलने दें। मिश्रण को अच्छे से गाढ़ा होने दें। 
4. अब आप किसी गिलास में ड्रिंक को निकाल लें। 
5. आइसक्यूब्स डालकर ठंडी-ठंडी ड्रिंक सर्व करें। 

एपल ड्रिंक 

सामग्री

सेब - 2 
खीरा -  1
पुदीने के पत्ते - 5-6
चिया सीड्स  - 1 चम्मच 
नींबू - 1 
आइसक्यूब्स - 4-5 

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले खीरे और सेब को प्लेट में काटकर रख लें। 
2. फिर ब्लैंडर में चीया सीड्स , नींबू, चीनी, पुदीने के पत्ते, कटा हुआ सेब और खीरा डाल दें। 
3. सारी सामग्री को अच्छे से मिक्स होने दें और फिर गिलास में निकाल लें। 
4. गिलास में आइसक्यूब्स डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें। 

 

 

Content Writer

Vandana