ये 3 भारतीय महिलाएं एशियन गेम्स में खेलेंगी 'वुशू'

punjabkesari.in Sunday, Aug 19, 2018 - 03:35 PM (IST)

हमेशा की तरह इस बार भी एशियम गेम्स में कई भारतीय महिला खिलाड़ी हिस्सा ले रहीं हैं। इस साल इन खेलों में 45 देशों के खिलाड़ी अपने खेल का प्रर्दशन कर रहे हैं और इस बार भारत की ओर से 261 महिला खिलाड़ी एशियन गेम्स में शामिल हो रही हैं। वहीं, 'वुशू' जैसे मुश्किल खेल में तीन इंडियन महिला खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं। बहुत कम लोग इस खेल के बारे में जानते हैं, आपने भी पहली बार इसका नाम सुना है तो आइए जानें आखिर कौन-सी गेम है वुशू। जिसमें देश की लड़कियां अपना जौहर दिखाएंगी। 


वुशू एक तरह का मार्शल आर्टर्स है, जिसमें शारीरिक बल के साथ-साथ अपने दिमाग भी इस्तेमाल करना जरूरी है। इसे दो खिलाड़ी बॉक्सिंग की तरह खेलते हैं। जिसमें अलग-अलग मूव्स पर प्वाइंट मिलते हैं। ज्यादा प्वाइंट हासिल करने वाला खिलाड़ी गेम जीत जाता है। 


दो तरह से खेला जाता है 'वुशू'
इस खेल को दो तरीकों से खेला जाता है, एक ताउलू (Taolu) और दूसरा सांडा (Sanda) ताउलू जिम्नास्टिक्स की तरह होता है। इसके अलावा सांडा में दो खिलाड़ियों को बॉक्सिंग की तरह खेलना होता है। 


कौन हैं भारत की महिला 'वुशू' खिलाड़ी?

1. भारत की ओर से सनाथोयी देवी 52 किलोग्राम सांडा में भाग ले रही हैं। 


2. रोशिबिना देवी भी सांडा में हिस्सा लेंगी जो 60 किलोग्राम की केटेगरी में भाग ले रही हैं। 


3. साडू के अलावा ताउलू में भारत की ओर से सानातोंबी चानू भाग ले रही हैं।  

Content Writer

Priya verma