Vastu Tips: घर में खुशहाली और बरकत चाहती हैं तो महिलाएं मानें ये 10 नियम

punjabkesari.in Tuesday, Jul 23, 2019 - 04:55 PM (IST)

शास्त्रों के अनुसार, महिलाओं को घर की लक्ष्मी माना जाता है। ऐसे में उनकी हर छोटी-बड़ी बात से घर के वास्तु पर भी असर पड़ता है। जहां महिलाओं द्वारा किए गए कुछ काम घर में बरकत लाते हैं वहीं उनकी कुछ गलतियां दरिद्रता कलह-कलेश और धन हानि का कारण भी बन सकती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे वास्तु नियम बताएंगे, जोकि महिलाओं को खासकर ध्यान में रखने चाहिए।

 

महिलाएं ध्यान में रखे ये बातें...

1. हमेशा दक्षिण-पश्चिम दिशा में मुंह करके खाना बनाएं। उत्तर दिशा की तरफ खाना बनाएगी तो पैसे के साथ सेहत का भी नुकसान होगा।

2. घर की औरत को सुबह स्नान करके मुख्य द्वार पर खड़े होकर सभी तरफ जल का छिड़काव करना चाहिए। इससे कर्जा उतरता है, साथ ही पैसों की किल्लत भी दूर होती है।

3. नहाने के बाद बाथरूम को कभी भी गंदा ना छोड़ें साथ में बेवजह पानी को बर्बाद ना करें। इससे राहु केतु के दोष बढ़ते हैं।

4. महिलाओं क रोज सुबह-शाम तुलसी के सामने घी का दीपक जलाना चाहिए। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है और पैसे की कमी नहीं होती।

5. वास्तु शास्त्र के अनुसार, सास बहू के झगड़े खत्म करने के लिए घर में चंदन की बनी किसी भी भगवान की मूर्ति रखें। मूर्ति को ऐसे स्थान पर रखें, जहां सबकी नजर पड़ें। इससे घर में शांति और प्यार भरा माहौल बना रहेगा।

6. घर के बीच वाले भाग में भारी सामान रखने से महिला की प्रग्‍नेंसी में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं।शास्त्रों के अनुसार यदि कोई महिला गर्भाधारण कर चुकी है या फिर जल्द करने वाली है तो घर के मध्‍य में किसी भी प्रकार का भारी समान रखने से परहेज करें।

7. महिलाओं को कभी भी झाड़ू और दरवाजे को पैर से ठोकर नहीं मारनी चाहिए। इससे ना सिर्फ घर की सुख-शांति भंग होती है बल्कि यह राहु दोष का कारण भी बनता है।

8. महिलाएं भोजन बनाने के बाद तवा, कढ़ाई अन्य बर्तन चूल्हे या गैस पर न रखें रहनें दें। इसके अलावा महिलओं को घर की दहलीज पर बैठकर भोजन नहीं करना चाहिए। इससे घर में दरिद्रता आती है।

9. औंरतें अपने आभूषणों को घर के दक्षिण-पश्चिम कोने में रखें। ऐसा करने से घर में शांती आती है और पैसों की किल्लत भी दूर होती है।

10. शुभ काम के लिए जाते समय अगर रास्ते में सोलह श्रृगांर किए हुए महिला दिख जाए तो समझ जाए कि आपका काम सफल होगा क्योंकि यह महालक्ष्मी का इशारा होता है।

Content Writer

Anjali Rajput