शनिदेव को क्रोधित कर देते है ये 10 कार्य, आप मत करना ये गलती

punjabkesari.in Friday, Jun 23, 2023 - 05:30 PM (IST)

शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है। कहते है कि इस दिन अगर कोई भक्त सच्चे मन से शनिदेन की पूजा करता है तो उसके सारे कष्ट दूर हो जाते है। मानयता है कि ये व्यक्ति को उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। जो व्यक्ति अच्छा कर्म करता है उन्हें अच्छे और जो लोग बुरे कर्म करते हैं उन्हें बुरे परिणाम मिलते हैं। शनि की चाल सबसे धीमी है। ऐसे में जिस व्यक्ति पर शनि की टेढ़ी नजर पड़ जाती है तो लंबी अवधि तक उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं इस दिन कुछ ऐसे भी कार्य है जिन्हे नहीं करना चाहिए। तो चलिए जानते उनके बारे में।

शनिवार को न करें ये काम

1 अगर आपको रोज शराब पीने की लत है तो शनिवार के दिन इसका सेवन न करें। क्योंकि ऐसा करने से आपको शनि का प्रकोप झेलना पड़ सकता है। 
 2 इस दिन पूर्व उत्तर और ईशान दिशा में यात्रा करने से भी बचें। अगर कोई बहुत जरूरी काम है तो अदरक का सेवन करके ही घर से निकले। 
3 शनिवार को बाल, नाखून काटना अशुभ परिणाम देता है।
4 शनिवार को तेल, लकड़ी, कोयला, लोहा या नमक की खरीदी करना अशुभ माना जाता है।
5 इस दिन भूलकर भी दूध या दही का सेवन न करें।

6 शनिवार के दिन नमक भी नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि शनिवार को नमक खरीदने से कर्ज का बोझ बढ़ता है।
7 इस दिन काले तिल कभी नहीं खरीदने चाहिए। कहा जाता है कि इस दिन काले तिल खरीदने से कार्य में बाधा बनती है। शनिदोष को दूर करने के लिए शनिवार को काले तिल का दान और पीपल के पेड़ पर चढ़ाने का नियम है।
8 माता-पिता, गरीब, असहाय, महिला का अपमान नहीं करना चाहिए।
9  इस दिन काले रंग के जूते खरीदने से बचें। कहते है शनिवार को खरीदे गए काले जूते आपके कार्य में असफलता का कारण बनते है। 
10 शनिवार को झूठ बोलने से शनि के प्रकोप का सामना करना पड़ता है।

अस्वीकरण : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

 

 
 

 

 


 

Content Writer

Kirti