ब्रेन ट्यूमर के इन 10 लक्षणों को नजरअंदाज करना हो सकता है खतरनाक

punjabkesari.in Thursday, Feb 08, 2018 - 01:41 PM (IST)

ट्यूमर के लक्षण : कुछ लोगों को हर समय सिरदर्द की समस्या रहती है। उस दर्द को कम करने के लिए वह दवाइयों का सहारा लेते हैं। जब तक इनका असर रहता है तब तक दर्द ठीक रहता है। असर खत्म होने के बाद फिर से दर्द होने लगता है। यह बार-बार उठने वाला दर्द है, जो की कभी-कभी कम अौर कई बार असहनीय हो जाता है। इसके साथ दूसरे लक्षण जैसे सुनने, बोलने या कमजोरी जैसा महसूस होना ब्रेन ट्यूमर का कारण हो सकते हैं। इस दौरान दिमाग की बहुत सारी कोशिकाएं या कोई एक कोशिका असमान्य रूम से बढ़ने लगती है। इससे सिर की दूसरी कोशिकाएं बुरी तरह प्रभावित हो जाती है। इससे दिमाग के अंदर ट्यूमर तैयार होने लगता है। ब्रेन ट्यूमर एक एेसी बीमारी है अगर इसका पता फस्ट स्टेज पर चल जाए तो इलाज करवाना आसान होता है। इसके लक्षणों को जानकर इसको बढ़ने से रोका जा सकता है। आज हम आपको उन्हीं लक्षणों के बारे में बताएंगे।

 

1. सिर दर्द
ब्रेन ट्यूमर का सबसे पहला लक्षण होता है सिर में दर्द। सुबह उठते ही कुछ लोगों की सिर में दर्द होने लगता है। ये दर्द कई बार इतना ज्यादा होता है कि व्यक्ति इसको सहन नहीं कर पाता। कुछ व्यक्ति तो इससे अपना मानसिक संतुलन भी खो बैठते हैं। अगर आपको भी इस तरह होता है तो इसको नजरअंदाज न करें। तुरंत डॉक्टर से चैकअप करवाएं।

 

2. उल्टी


कई बार सिर दर्द के साथ ही उल्टी आना और जी मचलना जैसी समस्या भी होने लगती हैं। इन समस्याओं के कारण खाना खाने को दिल भी नहीं करता। 

 

3. चक्कर
ब्रेन ट्यूमर के दर्द के कारण कुछ लोगों को चक्कर भी आने लगते हैं।  इससे शरीर का संतुलन बिगड़ जाता है और आप खड़े- खड़े गिर जाते हैं। 

 

4. दौरे पड़ना
ब्रेन ट्यूमर के कारण दिमाग की नसे कमजोर होने लगती है। इसके कारण खून का सर्कुलेशन ठीक ढ़ग से नहीं हो पाता जिससे उस व्यक्ति को दौरा पड़ना लगता है।


5. आंखों की रोशनी कम होना

ब्रेन ट्यूमर होने की स्थिति में कुछ लोगों को एक दम से कम दिखाई देने लगता है। इसके साथ ही चीजें धुंधली सी दिखाई देने लगती हैं।
 

6. लकवा
 ब्रेन ट्यूमर के कारण व्यक्ति का दिमाग शरीर को कंट्रोल करना बंद कर देता है। उन्हें एेसा लगता है जैसे उनके शरीर ने काम करना बंद कर दिया है। ये तब होता है जब दिमाग के पेराइटल लोब पर ट्यूमर होता है।

 

7. बोलने में परेशानी
दिमाग शरीर के हर अंग को सही तरह से चलाने काम करता है लेकिन जब उस में ट्यूमर होता है तो उसकी कोशिकएं प्रभावित होती है। इससे व्यक्ति की आवाज चली जाती है और उसका चेहरा एक तरफ को मुंड जाता है।

 

8. चिड़चिड़ापन 


असहनीय दर्द के कारण व्यक्ति चिड़चिड़ा और उदास रहने लगता है। कई बार तो व्यक्ति के व्यवहार में इतना बदलाव आता है कि वह किसी से बात तक नहीं करता।

 

9. हाथ-पैरों में ऐंठन
ब्रेन ट्यूमर की पहली स्टेज में व्यक्ति के हाथ - पैर अकड़ जाते है। उसको एेसा लगता है जैसे मानो उनके शरीर ने काम करना बंद कर दिया है। 

 

10. शारीरिक कमजोरी महसूस होना
 दिमाग में जब ब्रेन ट्यूमर बना शुरू होता है तो  उस समय इसकी कोशिकाएं प्रभावित होने लगती है। इससे व्यक्ति को सिर दर्द होने के साथ ही पूरे शरीर में कमजोरी भी होने लगती है।


 

Punjab Kesari