थायराइड की शुरुआत में दिखते हैं ये 10 लक्षण, ना करें नजरअंदाज

punjabkesari.in Saturday, Mar 02, 2019 - 05:03 PM (IST)

थायराइड के मरीजों की संख्या हर दिन बढ़ रही है। ये एक गंभीर बीमारी है, जो धीरे-धीरे असर दिखाती है। ये बीमारी पुरुषों से ज्यादा महिलाओं में देखी जाती है। स्टडी के मुताबिक, पुरूषों की तुलना में महिलाओं को थायरायड होने की आशंका 9 गुना ज्यादा होती है। थायरायड ग्रंथि गले में सांस नली के ऊपर वोकल कॉर्ड के दोनों ओर दो भागों में होती है। इसका आकार तितली जैसा होता है। थायरॉइड में बीमारी के कारण कई बार ग्रंथियां ज्यादा हार्मोन्स रिलीज करने लगती है और कई बार जरूरत से कम हार्मोन्स रिलीज करती हैं, इसे 'हाइपरथायराडिज्म' कहते हैं। इस वजह से हेल्थ प्रॉब्लम्स होने लगती है। अगर सही समय पर इस बीमारी का पता चल जाएं तो इलाज अच्छी तरह से किया जा सकता है इसलिए शुरुआत में ही इसके लक्षणों को पहचान लेना सही रहता है। आइए जानतें है कौन से हैं वे लक्षण-

 

कमजोरी और थकान

कमजोरी और थकान भी थायराइड का एक प्रमुख लक्षण है। मेटाबॉलिज्म पर थायरॉक्सिन के प्रभाव से जब खाना पूरी तरह एनर्जी में नहीं बदल पाता तो शरीर में ऊर्जा की कमी होने लगती है और आपको थकान और कमजोरी शुरू हो जाती है।

 

जल्दी नींद ना आना

थायराइड में नींद बहुत कम हो जाती है। नींद कम होने की वजह से भी सुस्ती लगी रहती है। देर रात तक नींद उड़ी रहती है जिससे सिर दर्द का एहसास होता रहता है।

 

खाने की क्रेविंग

थायराइड के मरीज को थोड़े-थोडे़ समय बाद भूख लगती रहती है। खाना खाने के कुछ देर बाद ही खाने की क्रेविंग होती रहती है।

 

वजन ना बढ़ना

व्यक्ति को खाने की क्रेविंग तो होती है लेकिन इससे उसकी सेहत नहीं बन पाती। खाना बॉडी को लगता नहीं है जिस वजह से उसका वजन बढ़ नहीं पाता।

 

डिप्रेशन

थायराइड की बीमारी के कारण आपको डिप्रेशन भी हो सकता है। अगर थायराइड ग्रंथि कम मात्रा में थायरॉक्सिन उत्पन्न करती है तो इससे डिप्रेशन यानि अवसाद वाले हार्मोन एक्टिव हो जाते हैं। डिप्रेशन की वजह से आपको रात में सोने में भी परेशानी होने लगती है।

 

अनियमित पीरियड्स

थायराइड की समस्या होने पर महिलाओं में पीरियड्स की अनियमितता शुरू हो जाती है। कई बार इस वजह से पीरिड्स का इंटरवल बढ़ जाता है और 28 दिन की बजाय पीरिड्स और ज्यादा दिन में होते हैं।

 

सर्दी या गर्मी बर्दाश्त न होना

थायराइड की समस्या में मौसम का प्रभाव हमारे शरीर पर ज्यादा दिखाई देने लगता है। अगर आपको हाईपोथॉयरायडिज्म है तो आपको ज्यादा ठंड और गर्मी नहीं बर्दाश्त होगी।

 

सीने में दर्द

अगर आपको हाइपरथायरॉइडिज्म हो गया है तो ये कई गंभीर परिणाम ला सकता है। इसके कारण दिल की धड़कन भी प्रभावित होती है और इसकी वजह से धड़कन अनियमित भी हो सकती है। धड़कन की इसी अनियमतता के कारण कई बार सीने में तेज दर्द की समस्या भी हो सकती है।


पेट की गड़बड़ी

थायराइड होने पर पेट की गड़बड़ियां जैसे कब्ज आदि की समस्या शुरू हो जाती है। इसके कारण खाना पचाने में दिक्कत होती है साथ ही इस रोग में खाना आसानी से गले से नीचे नहीं उतरता है।

 

याददाश्त कम होना

थायराइड के कारण आपकी स्मरण शक्ति और सोचने-समझने की क्षमता पर भी प्रभाव पड़ता है। इस कारण से आपकी याददाश्त कमजोर हो सकती है। इसके अलावा थायराइड की समस्या में व्यक्ति का स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाता है।

Content Writer

Anjali Rajput