आंखों के लिए बहुत बढ़िया हैं मटर, जानिए और भी लाजबाव फायदे

punjabkesari.in Thursday, Oct 22, 2020 - 03:58 PM (IST)

सर्दियों के मौसम में रंग-बिरंगी सब्जियों के साथ ही हरी मटर को काफी पसंद किया जाता है। स्वस्थ रहने के लिए भी इसका सेवन काफी फायदेमंद होता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन्स, फास्फोरस, पोटेशियम, आयरन, मैग्नीशियम, कॉपर और जिंक जैसे पोषक तत्व पाएं जाते हैं। इससे आंखों की रोशनी तेज होने के साथ-साथ दिल को भी मजबूत बनाते हैं। शाकाहारी लोगों को मटर से अच्छा प्रोटीन प्राप्त होता है।

मटर खाने के फायदे
1. आंखों के लिए फायदेमंद

मटर में विटामिन ए, अल्फा-कैरोटीन और बीटा-कैरोटीन की अच्छी मात्रा होती है, जो आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। रोज कच्चे मटर का सेवन आंखों की रोशनी तेज करता है।

2. कोलेस्ट्रॉल लेवल कम

रोज मटर खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कंट्रोल में रहता है। यह शरीर में ट्राइग्लिसराइड्स के स्‍तर को कम करके ब्लड में कोलेस्‍ट्रॉल संतुलित बनाए रखते है।

3. तेज दिमाग

हरे मटर खाने से याददाश्त तेज होती है। इसके अलावा इससे दिमाग संबंधी कई छोटी-छोटी प्रॉबल्म दूर रहती है इसलिए अपनी डाइट में इसे जरूर शामिल करें। 

4. दिल को रखे स्वस्थ

एंटी-इनफ्लैमेट्टरी और एंटी-ऑक्‍सीडेंट के गुणों से भरपूर होने के कारण इसका सेवन दिल को कई बीमारियों से लड़ने की ताकत देता है।

5. मजबूत हड्डियां

इसमें मौजूद प्रोटीन हड्डियों को मजबूत बनाता है। इसके अलावा इसे खाने से मसल्स भी स्ट्रांग होती है।

6. मोटापा घटाएं

मोटापा घटाने के लिए सबसे बेहतर ऑप्शन है कि रोजाना मुट्ठीभर मटर का सेवन करें। इनमें मौजूद फाइबर्स फैट घटाने में मदद करते हैं, जिससे वजन तेजी से कम होता है।

7. कैंसर से बचाव

एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन के की मात्रा भरपूर मात्रा होने के कारण रोजाना कच्चे मटर का सेवन शरीर में कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकता है। कैंसर से बचने के लिए मटर किसी वरदान से कम नहीं।

8. दुरूस्त पाचन क्रिया

मटर में फाइबर्स होते हैं जो खाने को पचाने वाले जीवाणुओं को एक्टिव रखते हैं और डाइजेशन को दुरूस्त बनाए रखते है। 

9. डायबिटीज में फायदेमंद

इसमें बहुत अधिक मात्रा में फाइबर और प्रोटीन पाया जाता है, जोकि खून में शर्करा की मात्रा को नियंत्रित करता है। इससे डायबिटीज में आराम मिलता है।

10. इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए

विटामिन्स, फास्फोरस, लोहा, जिंक, मैंगनीज, कॉपर की भी अधिक मात्रा होने के कारण इसका सेवन इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद करता है। इससे शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है।

Content Writer

Anjali Rajput