लंबी हाइट वाले लड़कों को क्यों पसंद करती हैं लड़कियां?

punjabkesari.in Sunday, Aug 27, 2017 - 11:51 AM (IST)

अरेंज मैरिज में अक्सर लड़कियां घरवालों की पसंद से शादी कर लेती हैं चाहे फिर लड़का लंबा हो या छोटे कद का। लड़कियों को उसी लड़के से शादी करनी पड़ती है लेकिन आमतौर पर लड़कियां लंबी हाइट वाले लड़कों से ही शादी करना चाहती हैं। वे ऐसे लड़कों की तरफ जल्दी आकर्षित हो जाती हैं जो टॉल और हैंडसम हों। आइए जानिए आखिर क्यों लड़कियों को लंबे कद वाले लड़के पसंद होते हैं।


1. लड़कियों का मानना है कि अगर उनका पार्टनर लंबा होगा तो वह भीड़ वाली जगह पर भी जल्दी नजर आ जाएगा। हाइट लंबी होने की वजह से उन्हें अपने पार्टनर को ढूंढने में मुश्किल नहीं होगी।
2. लंबी हाइट वाले पार्टनर के साथ लड़कियां ज्यादा सुरक्षित महसूस करती हैं। अपने पार्टनर की लंबी बांहों में आकर उन्हें शांति मिलती है। ऐसे पार्टनर को लड़कियां अपना बॉडीगार्ड मानती हैं क्योंकि उनके साथ रहकर लड़कियों को किसी बात की चिंता नहीं रहती।
3. अक्सर रसोई की ऊंची सैल्फ या अलमारी के ऊपर पड़ी चीजों को उतारने में लड़कियों को मुश्किल होती है। ऐसे में लंबी हाइट वाला पार्टनर होने से उनकी ये मुश्किल भी हल हो जाती है।
4. कुछ लड़कियों को सैल्फी लेने का बहुत शौंक होता है। अच्छी सैल्फी लेने के लिए वे सैल्फी स्टिक खरीदती हैं लेकिन ऊंची हाइट वाला ब्वॉयफ्रैंड होने से वह आसानी से बढ़िया फोटो खींच सकता है।

Punjab Kesari