घर में कभी नहीं होगी धन की कमी, बस ध्यान रखें वास्तु की ये बातें

punjabkesari.in Wednesday, May 31, 2023 - 01:59 PM (IST)

वास्तु शास्त्र हमारे जीवन में अहम भूमिका निभाता है। वास्तु के नियम को अपनाकर हम अपने जीवन में खुशहाली ला सकते है। मानयता है कि इसके नियम पर चलकर घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा और शांति बनी रहती है। बता दें कि वास्तु के आधार पर ऊर्जा का प्रयोग कर आप असंभव को भी संभव बना सकते हैं। अगर आपके पास पैसे है लेकिन वो ज्यादा समय तक घर में टिकते नहीं है इसके लिए आप वास्तु टिप्स अपना सकते है। तो चलिए जानते है उनके बारे में। 

1 उत्तर दिशा धन और ऐश्वर्य के देवता भगवान कुबेर की दिशा मानी जाती है। वास्तु का कहना है कि अपना कीमती सामान उत्तर दिशा में रखें। मानयता है कि यह आपके लिए सौभाग्य लाता है और आपके धन को दोगुना करता है।
2 आप घर में अपना पैसे का बैग भी उत्तर दिशा में रखें। पैसे या कीमती सामना के बॉक्स का दरवाजा कभी भी दक्षिण की ओर नहीं होना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि धन की देवी लक्ष्मी दक्षिण से यात्रा करती हैं और उत्तर में वास करती हैं।
3 लक्ष्मी का वास हो इसके लिए आप घर में मनी प्लांट जैसे पौधे लगा सकते हैं। हरे फूलदान में मनी प्लांट रखना,सबसे अच्छा होता है।
4 डेस्क या दीवारों के चारों किनारों के पास कोई कीमती सामान या पैसा ना रखें। खासकर ईशान कोण, दक्षिण-पूर्व या दक्षिण-पश्चिम कोने में पैसे का बैग बिल्कुल ना रखें।
5 आपको अपनी तिजोरी का दरवाजा भी उत्तर दिशा में रखना चाहिए। साउथ जोन में रखा दरवाजा दुर्भाग्य लाता है और इससे धन टिकता नहीं है।

ऐसा करने से घर में नहीं होगी धन की कमी

6 खाने का सेवन डेस्क या बेड्स पर बैठकर बिल्कुल न करें। यह स्वास्थ्य और व्यवसायों के कामकाज पर नकारात्मक प्रभाव डालता है।
7 घर की रसोई दक्षिण-पूर्व दिशा में होनी चाहिए।
8 घर में मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की तस्वीर लगाएं।
9 आपको इस बाता का विषेश ध्यान रखना है कि घर में सामंजस्यपूर्ण और संतुलित ऊर्जा बनी रहे।
10 घर में हमेशा पैसों की बरसात होती अगर आप डाइनिंग एरिया में पानी से भरा थाल रखेगे। इसके अलावा आप डेस्कटॉप या मोबाइल स्क्रीन पर बहते पानी का वॉलपेपर भी लगा सकते है।

 

 

 

 

 

Content Writer

Kirti