पति-पत्‍नी में होती है रोज लड़ाई, तो ये वास्तु के उपाय दूर करेंगे आपकी हर समस्‍या

punjabkesari.in Tuesday, May 30, 2023 - 12:35 PM (IST)

शादी के बाद हर लड़का और लड़की की जिंदगी बदल जाती है। इस रिश्ते में कभी एक पल प्यार तो कभी एक पल में तकरार होने लगती है। आपने कई लोगों के मुंह से एक बात जरूर सुनी होगी कि 'शादी का लड्डू जो खाए सो पछताए, जो ना खाए वो भी पछताए'। लेकिन कभी-कभी किन्ही कारणों से शादीशुदा जिंदगी में मधुरता खत्म होने लगती है। ऐसी स्थिति में सेपरेशन का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए समय से पूर्व ही उपाय करना फायदेमंद होता है। वास्तु शास्त्र में पति-पत्नी के रिश्ते को मधुर बनाने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करने से रिश्ते मधुर हो जाते हैं। तो चलिए जानते है उनके बारे में।



इन आसान उपायों से रिश्ते करें मधुर

1 पति-पत्नी में हमेशा खटपट रहती है तो आपको महादेव और माता पार्वती की नियमित रूप से पूजा करनी चाहिए। ध्यान रहे पूजा के समय घी का दीपक जलाकर अपने रिश्ते को मधुर बनाने की भगवान से कामना करें। ऐसा करने से आपस में जो झगड़े होते है वो दूर हो जाएगे। कोशिश करें की शिव चालीसा का पाठ जरुर पढ़ें।
2 अपने रिश्ते को ठीक करने के लिए शुक्रवार के दिन मंदिर जाकर मां लक्ष्मी को गुलाब का फूल और श्रृंगार का सामान अर्पित करें। इसके साथ मां को सफेद रंग की मिठाई भी भेंट करें। ऐसा करने से आपके रिश्ते मधुर हो जाएगे। क्योंकि शुक्रवार का दिन मां दुर्गा और लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस लिए सच्चे मन से मंदिर जाकर यह उपाय करने से आपको सफलता जरूर हासिल होगी।
3 तीसरे उपाय में आप रिश्ते को मजबूत करने के लिए गुरुवार के दिन हल्दी की गाठों को पीले रंग के कपड़े में बांध दें। इसके पश्चात हाथ में रख 'ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नमः' मंत्र का जाप करें। अब हल्दी भगवान विष्णु को अर्पित कर दें। ऐसा करने से आपके रिश्ते में जो बिना वजह के खटपट होती है वह दूर हो जाएगी।

 सोते समय जरुर रखें सिरहाने पर कपूर  

4 अगर पति-पत्नी के बीच लंबे समय से अनबन है, तो रोजाना रात में सोते समय सिरहाने पर कपूर रखें। आप चाहे तो तकिए के नीचे भी कपूर रख सकते हैं। अगली सुबह कपूर को जला दें। इस उपाय को करने से रिश्ते मधुर होते हैं।
5 ध्यान रहे विवाहित महिलाओं को वायव्य कोण में नहीं सोना चाहिए। इस दिशा में सोने से वैवाहिक जीवन में परेशानी आती है। साथ ही धन के देवता कुबेर भी अप्रसन्न हो जाते हैं।
6 वास्तु का कहना है कि तो बेड पर पति को दाएं तरफ और पत्नी को बाएं तरफ सोना चाहिए। इससे रिश्ते मधुर रहते हैं।

 

 

 

 

 

Content Writer

Kirti