Korea में लाल Red Lipstick पर लगा बैन, यहां हैवी Makeup करना भी है गुनाह

punjabkesari.in Saturday, May 18, 2024 - 05:13 PM (IST)

नॉर्थ कोरिया एक ऐसा देश है जहां बेहद अजीबो-गरीब नियम हैं। आपको बता दें कि शासक किम जोंग के बनाए इन नियमों का पालन न करने वाले को बेहद दर्दनाक सजा भी मिलती है। इस देश में कपड़े पहनने से लेकर हेयर स्टाइल रखने तक के लिए नियम बनाए गए हैं। सिर्फ यही नहीं बल्कि इस देश में तो कुछ ग्लोबल फैशन और कॉस्मेटिक ब्रांडों पर भी प्रतिबंध लगा हुआ है। ऐसे में अब एक बार फिर कोरिया ने एक एसी चीज पर बैन लगा दिया है जिसे सुनने के बाद वहां रहने वाली लड़कियों को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, अब कोरिया में लाल रंग की लिपस्टिक लगाने पर भी बैन लगा दिया गया है। जी हां, अब किसी भी लड़की या कोई भी महिला लाल रंग की लिपस्टिक नहीं लगा सकती। इसी के साथ नियम तोड़ने वाले को सजा भी दी जाएगी। तो चलिए अब हम लाल रंग के लिपस्टिक पर बैन लगने के कारण के बारे में जानते हैं।

इस वजह से लगाया गया प्रतिबंध 

किम जोंग लाल लिपस्टिक को पूंजीवाद और व्यक्तिवाद से जोड़कर देखते हैं। वे इसे कम्युनिस्ट विचारों के रूप में नहीं देखते हैं। आपको बता दें कि शासन को चिंता है कि लाल लिपस्टिक लगाने वाली महिलाएं बहुत अधिक आकर्षक लग सकती हैं और यह चीजों को सरल और संयमित रखने के सरकार के रुख के खिलाफ हो सकता है। इसलिए कोरिया में लाल रंग की लिपस्टिक पर बैन लगा दिया गया है। 

PunjabKesari

हैवी मेकअप पर भी है बैन 

कोरिया में सिर्फ लाल रंग की लिपस्टिक पर ही नहीं बल्कि हैवी मेकअप करने पर भी बैन है। दरअसल, इसे वेस्टर्न इफेक्ट के रूप में देखा जाता है। कानून के अनुसार, महिलाएं केवल न्यूनतम मेकअप ही कर सकती हैं। इतना ही नहीं, नॉर्थ कोरिया में किम जोंग ने कुछ ग्लोबल फैशन और कॉस्मेटिक ब्रांडों पर भी प्रतिबंध लगाया हुआ है।

PunjabKesari

इन चीजों को लेकर भी हैं नियम 

इस देश में तो फैशन व हेयरस्टाइल तक को लेकर भी कड़े नियम बनाए गए हैं। यहां पर पतली या नीली जींस, बॉडी पियर्सिंग और कुछ हेयर स्टाइल पर भी बैन है। यहां लड़कियों और लड़कों को केवल कुछ ही हेयरस्टाइल रखने की अनुमति है। जहां पुरुषों के लिए 10, तो महिलाओं के लिए 18 हेयर स्टाइल्स को ही स्वीकृति मिली हुई है।

PunjabKesari

नियम तोड़ना पड़ सकता है भारी 

नॉर्थ कोरिया में इन नियमों को सख्ती से पालन करवाने के लिए जगह-जगह पेट्रोलिंग व्यवस्था भी की गई है। नॉर्थ कोरिया में “ग्यूचलडे“ या फैशन पुलिस है, जो इस बात पर कड़ी नज़र रखती है कि हर कोई कैसा दिखता है। अगर कोई व्यक्ति उन नियमों को तोड़ता हुआ नजर आता है, तो उन्हें सजा मिलती है या फिर जुर्माना भी लगाया जा सकता है। नियमों का उलंघन करने पर इसके अलावा आपको पुलिस रास्ते पर रोक भी सकती है। ऐसे में आपका इस बारे में क्या कहना है आप हमें कमेंट में जरूर बताएं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Manpreet Kaur

Related News

static