इन 5 कारणों से भी हो सकती हैं कई शारीरिक समस्याएं

punjabkesari.in Tuesday, May 30, 2017 - 05:42 PM (IST)

पंजाब केसरी (सेहत) : मौसम में बदलाव के कारण लोगों को पेट,सिर दर्द जैसी छोटी-मोटी परेशानियां लगी रहती हैं जिस वजह से अक्सर हल्का बुखार भी हो जाता है। ज्यादा सोना और गलत खान-पान की वजह से बीमारियां घेर लेती हैं। इसके अलावा गलत लाइफस्टाइल के कारण भी लोग बीमार पड़ जाते हैं जिसको सुधारने की बहुत जरूरत है। आइए जानिए ऐसे ही कुछ कारणों के बारे में जिसकी वजह से लोग बीमार हो जाते हैं।


1. अधिक पानी पीना
लोगों को कहते सुना होगा कि दिन में ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं जिससे शरीर की अंदरूनी गदंगी साफ होती है लेकिन जरूरत से ज्यादा पानी पीने से कई बार नुकसान भी हो सकता है। अधिक पानी पीने की वजह से शरीर को कई बीमारियां हो जाती हैं।

2. दिन में सोना
महिलाएं घर का काम-काज करके थक जाती हैं और दोपहर को कुछ देर आराम करने के लिए सो जाती हैं लेकिन इससे शरीर को आराम नहीं मिलता बल्कि कई तरह की बीमारियां हो जाती हैं। 

3. रात में जागना
जिस तरह दिन में सोना बीमारियों का घर है उसी तरह रात को देर से सोना भी कई तरह की परेशानियां पैदा करता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हर काम के लिए एक निश्चित समय तय करना चाहिए।

4. रोग प्रतिरोधक क्षमता
शरीर में रोगों से लड़ने की ताकत को इम्यूनिटी पावर कहते हैं। जिन लोगों की दिनचर्या ठीक नहीं होती उनकी इम्यूनिटी पावर कमजोर हो जाती है और छोटी-मोटी बीमारी भी उनके शरीर को प्रभावित कर देती है।

5. भारी भोजन
हमारे हर समय के आहार में पौष्टिक तत्वों की भरपूर मात्रा होती है। ऐसे में जब व्यक्ति हर बार भारी भोजन का सेवन करता है तो उसके शरीर में पोषक तत्वों की अधिकता हो जाती है जिससे कोई बीमारी लग जाती है।

Punjab Kesari