रसोई में लोहे के बर्तन रखने के भी हैं कुछ नियम, जानिए दिशा और कुछ खास बातें
punjabkesari.in Friday, Sep 26, 2025 - 05:35 PM (IST)

नारी डेस्क: वास्तु शास्त्र में घर में हर वस्तु को रखने के लिए कुछ नियम बताए गए हैं। घर के किचन में रखे जाने वाले बर्तनों के लिए भी नियम हैं, खासकर लोहे के बर्तन को लेकर। वास्तु के अनुसार, लोहे के बर्तन में भारी और ठोस तत्व होते हैं। इन्हें घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना शुभ माना जाता है। इससे परिवार में स्थिरता, ताकत और सुरक्षा बनी रहती है।

रसोई में उत्तर-पूर्व खाली रखें
उत्तर-पूर्व दिशा को प्रकाश और पवित्रता का क्षेत्र माना जाता है। यहां भारी या लोहे के बर्तन रखने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है। इसलिए इसे साफ और हल्का रखें। हमेशा उपयुक्त स्टैंड या रैक का इस्तेमाल करें। जमीन पर रखने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं।
बर्तन साफ और व्यवस्थित रखें
लोहे के बर्तन हमेशा साफ-सुथरे और अच्छी स्थिति में रखें। जंग लगे या टूटा हुआ बर्तन घर में अशांति ला सकता है। लोहे के बर्तन और किचन का वातावरण सकारात्मक और हल्का होना चाहिए। लाल, पीला और सफेद रंग की सफाई या रैक में रखने से वास्तु दोष कम होते हैं।

विशेष सुझाव
लोहे के बर्तन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं, इसलिए इन्हें नियमित इस्तेमाल करें। कभी भी बर्तन उल्टा या अव्यवस्थित न रखें। यदि संभव हो तो भारी बर्तन दक्षिण-पश्चिम में और हल्के बर्तन उत्तर-पश्चिम में रखें।