किस्मतवाली लड़कियों के होते हैं इस जगह पर तिल

punjabkesari.in Sunday, Nov 07, 2021 - 03:00 PM (IST)

चेहरे पर पड़ा तिल खूबसूरती बढ़ाने का काम करता है। मगर क्या आप जानते हैं कि शरीर पर किसी खास जगह पर तिल होना बेहद शुभ होता है। इसके अलावा इससे किसी के नेचर से जुड़ी बातों को भी जाना जा सकता है। चलिए आज हम आपको शरीर पर पड़े तिल से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं...

ठोड़ी पर तिल

जिन लड़कियों की ठोड़ी के ठीक बीच तिल होता है उसे बेहद प्यार करने वाला पार्टनर मिलता है। ये लड़कियां पैसों के मामले में भी लक्की होती है। इन्हें जीवनभर पैसों संबंधी समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है। इसके अलावा इन्हें सजने-संवरने का काफी शौक होता है। इसलिए ये अपने कपड़ों, मेकअप, ज्वैलरी आदि चीजों पर ज्यादा खर्च करती हैं।

नाक पर तिल

नाक पर तिल वाली लड़कियां दूसरों के मुकाबले ज्यादा गुस्सैल व नखरीली होती है। मगर ये स्वभाव से भले ही गुस्से वाली हो लेकिन इनके मन में किसी के लिए गलत भावना नहीं होती है। ये दूसरों की मदद करने को हमेशा तैयार रहती है। इसके अलावा ये लड़कियां पार्टनर व परिवार के सभी सदस्यों को बेहद अहमियत देती है।

होंठों पर तिल

जिन लड़कियों के होंठों के दाएं तरफ तिल होता है वे अपने पार्टनर से बेहद प्यार करती है। ये जीवनसाथी की हर छोटी-बड़ी खुशी का खास ध्यान रखती है।

पीठ पर तिल

जिन लड़कियों की पीठ पर तिल होता है वे घूमने- फिरने के काफी शौकीन होती है। इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानना अच्छा लगता है। इसके अलावा ये लड़कियां घर-परिवार को बेहद अहमियत देती है। ऐसे में ये उनकी खुशी के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती है।

हथेली पर तिल

ज्योतिषशास्त्र अनुसार हाथों पर तिल होना बेहद शुभ होता है। जिन पुरूष के राइट और महिलाओं के लेफ्ट हेंड में तिल होता है उन्हें लक्की कहा जाता है। इसके अलावा मुट्ठी बंद करने पर तिल हाथ के अंदर आना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि ऐसे लोगों के पास पैसों की कभी कमी नहीं होती है। ऐसे में ये अपनी जिंदगी सुख-शांति व खुशहाली से बीतते हैं।

 

Content Writer

neetu