देरी से होती है इन लड़कियों की शादी, कहीं आप तो नहीं इस लिस्ट में शामिल?

punjabkesari.in Thursday, Sep 23, 2021 - 01:46 PM (IST)

शादी के मामले में हर लड़की ने कई सपने संजोय होते हैं। वे केयरिंग, रोमांटिक, ईमानदार, भावनाओं को समझने वाले साथी की तलाश करती है। वहीं, ज्योतिषशास्त्र अनुसार, कुछ राशि की लड़कियों को शादी करने में ज्यादा दिलचस्पी नहीं होती है। ऐसे में ये आमतौर पर देरी से शादी करना सही समझती है। चलिए जानते हैं इनके बारे में...

मेष राशि

मेष राशि की लड़कियां बेहद ही मूडी होती है। इन्हें अपनी जिंदगी स्वतंत्रता से जीने का शौक होता है। ये अपनी लाइफ में किसी की रोक-टोक बिल्कुल भी पसंद नहीं करती है। इसके साथ ही इन्हें सच्चा प्यार जल्दी नहीं मिलता है। ऐसे में ये लड़कियां शादी करने में देरी लगाती है। मगर सही पार्टनर मिलने पर ये तुरंत शादी करने में विश्वास रखती है।

PunjabKesari

मिथुन राशि

ज्यादातर मिथुन राशि की लड़कियां भी शादी का फैसला लेने में देरी लगाती है। असल में, ये शादी के लिए तैयार होती है। मगर कई कारणों से इनकी शादी में रूकावटें आती रहती है। इसके अलावा मिथुन लड़कियां अपने करियर को लेकर बेहद ही सीरियस होती है। इसलिए भी ये शादी करने में देरी लगाती है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि की लड़कियां खुले विचारों की मालिक व मूडी होती है। ऐसे में ये लड़कियां शादी के बंधन में जल्दी बंधने को तैयार नहीं होती है। ये सबसे पहले अपने करियर पर फोकस करती है। इनके लिए इनका करियर सबसे आगे व अहम होता है। करियर में अच्छे से सेट होने के बाद ही ये शादी करने के बारे में सोचती है। इसके अलावा ये अपने लाइफ पार्टनर में कई खूबियों की तलाश करती है। ऐसे में परफेक्ट जीवनसाथी मिलने से वे शादी करने को तैयार हो जाती है।

PunjabKesari

धनु राशि

धनु राशि की लड़कियां खुले विचारों, मूडी व आजाद किस्म की होती है। इन्हें अपनी आजादी से बेहद प्यार होता है। ऐसे में ये अपनी जिंदगी में जल्दी किसी को आने नहीं देती है। इसलिए ये लड़कियां जल्दी विवाह के बंधन में नहीं बंधती है। इसके अलावा इन्हें हमेशा से केयरिंग, भावनाओं को समझने वाले पार्टनर की तलाश रहती है। हम कह सकते हैं कि इन लड़कियों को अपना सच्चा पार्टनर देरी से मिलता है। ऐसे में ये शादी करने में देरी लगाती है।

कुंभ राशि

ये लड़कियां मैरिड लाइफ को खूब एन्जॉय करती है। मगर ये लाइफ पार्टनर चुनने में देरी लगाती है। असल में, ये अपने साथी में कई सारी खूबियों की तलाश करती है। ये शादी का फैसला जल्दी की जगह सोच-समझकर लेना सही समझती है। इसलिए अक्सर कुंभ राशि की लड़कियां देरी से शादी करती है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static