Festive Vibes: इस बार कान्हा के जन्मदिन पर काटे Theme Cake

punjabkesari.in Tuesday, Aug 24, 2021 - 01:26 PM (IST)

जन्माष्टमी आने में कुछ ही दिन बचे हैं लेकिन लोगों ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि 'जन्माष्टमी' का शुभ दिन भगवान कृष्ण के जन्मदिन के रूप में एक त्यौहार की तरह मनाया जाता है। ज्यादातर लोग भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति को झूले पर रखकर फेस्टिवल को मनाते हैं। इसके अलावा कुछ लोग उत्सव सेलिब्रेट करने व कान्हा का जन्मदिन मनाने के लिए केक काटना भी पसंद करते हैं।

वहीं, अगर आपके लल्हा का जन्मदिन भी इस खास अवसर पर पड़ रहा है तो केक काटना और भी बेहतरीन ऑप्शन है। ऐसे में आज हम आपको जन्माष्टमी स्पैशल केक के कुछ डिजाइन्स दिखाएंगे, जिससे आप अपने इस दिन को खास अंदाज में सेलिब्रेट कर सकते हैं।

चलिए आपको दिखाते हैं केक के कुछ लेटेस्ट डिजाइन्स।

भगवान कृष्ण हमेशा अपनी बांसुरी के साथ दिखाई देते हैं और आप उनका जन्मदिन मनाने के लिए बांसुरी-थीम वाला केक बना सकते हैं।

भगवान श्रीकृष्ण का प्रिय मोरपंख केक डिजाइन भी उत्सव सेलिब्रेशन के लिए अच्छी ऑप्शन है।

कान्हा के माखन चुराते हुए थीम केक के बारे में आपका क्या ख्याल है।

इस तरह का केक बनाकर आप बच्चों को श्रीकृष्ण के जन्म के बारे में जानकारी दे सकते हैं।

भगवान श्रीकृष्ण के राधा संग मोर पर बैठे हुए केक डिजाइन भी उत्सव मनाने के लिए बेस्ट ऑप्शन है।

 'कान्हा की मटकी' केक डिजाइन्स

थीम केक बच्चों के बीच हमेशा हिट होते हैं और आप कृष्ण थीम पर जन्माष्टमी केक डिजाइन करके घर के छोटों को सरप्राइज दे सकते हैं।

Content Writer

Anjali Rajput