बर्थ डे हो या फेयरवेल पार्टी, सभी की पसंद बने थीम्ड केक

punjabkesari.in Thursday, Apr 05, 2018 - 05:33 PM (IST)

बर्थडे पार्टी हो या वैडिंग रिसेप्शन, केक सैलिब्रेशन के बिना फंक्शन अधूरा ही रह जाता है। सिर्फ इन्हीं फंक्शन में ही नहीं बल्कि अब तो बेबी शार्वर (गोद भराई), मैरिज एनिवर्सरी, कॉकटेल पार्टी, फेयरवेल जैसे अन्य मौके पर भी केक सैलिब्रेशन का चलन खास हो गया है। इन अलग-अलग सैलिब्रेशन पर केक भी थीम बेस्ड ही पसंद किए जा रहे हैं। अगर आप भी किसी खास पार्टी की तैयारियों में लगे हैं तो उसके लिए पहले से ही थीम केक तैयार करवाएं। 

हरियाणा, गुड़गांव की रहने वाली सोनल खुराना भी थीम बेस्ड केक तैयार करती हैं। बर्थ डे से जुड़े टॉय थीमड केक हो या बेबी शावर थीम्ड केक, आपको उनकी केक कलैक्शन में हर तरह की थीम्ड वैरायिटी मिलेगी।

 

सोनल का कहना है कि उन्होंने महज 24 साल की उम्र में थीम केक को लेकर अपनी क्रिएटिविटी दिखानी शुरू की थी, जिसे लोगों ने खूब पसंद भी किया। तब से अब तक वह इस काम को बखूबी निभा रही है। केक क्रिएटिविटी में और निखार लाने के लिए उन्होंने न्यूयॉर्क में इससे जुड़ा एक कोर्स भी किया।  इसी शौक को उन्होंने अपना प्रौफेशन बनाया।

चलिए, उनके द्वारा तैयार किए गए केक की कुछ तस्वीरें आज हम आपको दिखाते हैं। 

 

A post shared by Sonal Khurana (@lilcakebaker) on

बेबी शॉवर केक

 

A post shared by Sonal Khurana (@lilcakebaker) on

बच्चों के लिए बर्थ डे थीम केक

 

A post shared by Sonal Khurana (@lilcakebaker) on

फैशन लवर गर्ल्स के लिए बेस्ट केक 

 

A post shared by Sonal Khurana (@lilcakebaker) on

डॉक्टर थीम केक

सोनल का यह यूनिक प्रोफेशन अन्य यंगस्टर्स लड़कियों को भी प्रेरणा देता हैं कि कोई भी काम ऐसा नहीं जो लड़कियां नहीं कर सकती। 

Content Writer

Vandana