Latest Trend! शादी के लिए परफेक्ट Dulhaniya और Bride थीम, देखिए तस्वीरें

punjabkesari.in Wednesday, Jul 15, 2020 - 06:12 PM (IST)

अपनी शादी को लेकर हर एक लड़की ने कुछ सपने संजोय होते हैं, फिर चाहे वो शादी लेट करें या जल्दी। लड़कियां चाहती हैं कि शादी के दिन उनका ना सिर्फ फंक्शन अच्छा हो बल्कि उससे जुड़ी पर एक चीज परफेक्ट हो। बात अगर उनके वेडिंग लुक की करें तो उसमें तो उन्हें कोई कॉम्प्रोमाइज नहीं चाहिए होता। लड़की की ख्वाहिश होती हैं कि उसके वेडिंग लहंगे के साथ जूती तक, सब थीम्ड बेस्ड होना चाहिए। 

दुल्हन के लिए 'Bride' और 'Dulhaniya' थीम्ड 

थीम्ड बेस्ड फैशन जिसका ट्रेंड मॉडर्न ब्राइड्स में खूब देखने को मिलता है। फिर चाहे बात लहंगे को लेकर हो या मास्क की। 'Bride' और 'Dulhaniya' स्लोगन वाली थीम्ड तो मानों दूल्हनों की पहली पसंद है। यह फन के साथ कूल ट्रेंड दुल्हन को खूब पसंद आता हैं। अगर आप भी अपनी शादी के फंक्शन को कूल बनाना चाहती हैं तो कूल थीम्ड फॉलो करें। चलिए आज हम आपको बताएंगे कि आप इन स्लोगन का अपने ब्राइडल लुक में कैसे शामिल करके खुद को कूल ब्राइडल लुक दे सकती हैं। 

Picture Credit: PappySony Photography 

दुल्हनिया वाले ईयररिंग्स

भई, अगर आप शादी के दिन गोल्ड ज्वैलरी पहन रही हैं तो शादी के बाकी किसी भी फंक्शन पर इस तरह के दुल्हनिया वाले ईयररिंग्स ट्राई करें। इससे आपको ब्राइड्ल लुक को डिफरैंट लुक मिलेगा, दूसरा सबकी नजरें आप पर ही टिकी रहेगी। 

आप दुल्हनिया वाले इन ईयररिंग्स का कलर अपनी पसंद व ड्रेस से मैचिंग चूज कर सकती हैं। 

चाहे तो उनका डिजाइन भी डिफरैंट सिलेक्ट कर सकती हैं जोकि आपको मार्कीट में आसानी से मिल जाएंगे। 

Bride वाला मास्क 

कोरोना वायरस के चलते अब मास्क भी दुल्हन की वेडिंग में शामिल हो चुका हैं। अगर आप सिंपल मास्क नहीं पहनना चाहती हैं तो ऐसा Bride लिखा हुआ मास्क ट्राई करें जोकि काफी यूनिक आइडिया भी है।

भई, इस स्वैग में आप ढोली थीम वाला पायल भी ट्राई कर सकती हैं जिसे देखकर तो हर किसी की निगाहें आप पर टिकी रहेगी। 

PIcture Credit: clicks unified photography

शादी के दिन तो आप हील कैरी करेंगी लेकिन बाकी फंक्शन पर आप इस तरह की पटाका दुल्हन वाली स्लीपर ट्राई कर सकती हैं। 

हील-स्लीपर की बजाए Boss Bride लिखी हुई पंजाबी जूती डिजाइन करवा सकती हैं। 

Content Writer

Sunita Rajput