पार्टनर को लेकर पोजेसिव होती है इन राशियों की लड़कियां!

punjabkesari.in Saturday, Oct 10, 2020 - 02:00 PM (IST)

किसी भी रिश्ते को निभाने के लिए प्यार के साथ विश्वास भी जरूरी होता है। मगर जलन या शक होने से अच्छा- भला रिश्ता टूटने की कागार तक पहुंच जाता है। असल में, सभी का स्वभाव एक- दूसरे से अलग होने से उनमें अलग- अलग खूबियां पाई जाती है। उनका यह स्वभाव उनकी राशि पर पड़े प्रभाव के कारण होता है। तो चलिए आज हम आपको 4 ऐसी राशि की लड़कियों के बारे में बताते हैं जो जलन से भरी होती है...

वृषभ राशि

इस राशि की लड़कियां अपने पार्टनर से बेहद प्यार करती है। ऐसे में इन्हें हर समय उनके साथ रहना व हक जमाना पसंद होता है। हर समय जीवनसाथी के साथ रहने से इन्हें पार्टनर की नाराजगी का सामना करना पड़ता है। असल में, इनका ऐसे नेचर के पीछे का कारण पार्टनर को खोने का डर होता है। मगर इनके इसतरह के स्वभाव ये अपने जीवनसाथी के करीब जाने की जगह उनसे दूर होने लगती है। 

सिंह राशि

स्वभाव की गुस्सैल और अहंकारी होने से इन लड़कियों को हर चीज अपने हिसाब से पसंद होती है। ये अपने पार्टनर को लेकर ओवर प्रोटेक्टिव होती है। ऐसे में इन्हें अपने पार्टनर का किसी से बात करना भी बिल्कुल पसंद नहीं होता है। साथ ही ये लड़कियां एक बार जिसके साथ भी रिश्ते में पड़ती है। पूरी ईमानदारी से उसका साथ निभाती है।

कन्या राशि

ये लड़कियां स्वभाव से बेहद ही मूडी होती है। इन्हें समझ पाना बेहद मुश्किल होता है। अपने इसी स्वभाव के चलते ये दूसरों में अक्सर कमियां निकालती रहती है। पार्टनर से बेहद प्यार करने के कारण ये हर समय उनका साथ चाहती है। अपने पार्टनर का दूसरों से बात करना इन्हें पसंद नहीं होता है। ऐसे में ये लड़कियां जल्दी ही सामने वाले से जलन करने लगती है। 

वृश्चिक राशि

इस राशि की लड़कियां स्वतंत्र विचारों की होने से जिंदगी को अपने मुताबिक बिताना पसंद करती है। मगर जलन से भरी होने के कारण ये अपने पार्टनर को लेकर काफी प्रोटेक्टिव होती है। इन्हें हर समय अपने पार्टनर का साथ चाहिए होता है। जल्दी किसी पर भरोसा न करने के चलते ये जल्दी ही पार्टनर को किसी से बात करने नहीं देती है। ऐसे में इनके इस नेचर के कारण इन्हें अपने पार्टनर की नाराजगी का सामना करना पड़ता है। 


 

Content Writer

neetu