छोटे पर बहुत ही खूबसूरत हैं विश्व के ये देश!

punjabkesari.in Sunday, Jan 01, 2017 - 06:28 PM (IST)

ट्रैवलिंग: बिजी लाइफ के चलते लोग कई चीजों में पीछे रह जाते है। हर समय व्यस्त रहने के कारण अक्सर लोग घूमने-फिरने से तोबा कर देते है। इसी वजह से लोग कहीं दूर घूमने नहीं जाते क्योंकि लोग यह सोच कर दूर घूमने नहीं जाते क्योंकि वहां काफी दिन लग जाते है। अगर आप भी यह सोच कर कहीं घूमने का प्लॉन नहीं बनाते तो घबराएं नहीं आज हम विश्व के कुछ ऐसे देशों के बारे में बताएंगे, जहां आप सिर्फ आधे घंटे में पूरे शहर की सैर कर सकते है। अब आप सोच रहे होगे कि शायद यह देश काफी गरीब और ज्यादा रोमांचक नहीं होगे। नहीं, आप गलत सोच रहे है क्योंकि ये देश काफी अमीर होने के साथ-साथ काफी खूबसूरत भी है। इतना ही नहीं ये देश पर्यटकों के लिए भी काफी पसंदीदा जगह हैं। 


1. वेटिकन सिटी

वेटिकन सिटी दुनिया की सबसे छोटी सिटी है। यह लगभग 0.44 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैली है। आप यहां पैदल घूम कर यहां का नजारा लें सकते है। 

2. मोनाको

यूरोप का मोनाको देश लगभग 2.02 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला है इतना ही नहीं, यहां की जनसख्या लगभग 40000 है। टूरिस्टों के लिए यह जगह बहुत ही खूबसूरत और रोमांचक है।

3. लिचटेंस्टेंन

यूरोप में बसी लिचटेंस्टेंन सिटी लगभग 160 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला है, यहां की जनसंख्या करीब 37000 है। 

4. लक्जमबर्ग

जर्मनी और फ़्रांस के बीच स्थित लक्जमबर्ग सिटी की जनसंख्या लगभग 6 लाख है। ऐसा कहा जाता है कि इस देश में कोई भी व्यक्ति गरीब नहीं है। यहा साफ-सफाई का काफी अच्छा प्रबंध है। 

5. नार्वे

नार्वे दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में से एक गिना जाता है। जहां की जनसंख्या लगभग 50 लाख है। यहां प्रदूषण का नामोनिशान बिल्कुल दिखाई नहीं देता है। 
 

Punjab Kesari