दुनिया का सबसे अजीबोगरीब शहर जहां मरने पर ही है रोक

punjabkesari.in Sunday, May 21, 2017 - 02:44 PM (IST)

पंजाब केसरी (ट्रैवलिंग) : दुनिया में कई अजीब शहर हैं जिनके अलग-अलग रहस्य हैं। ऐसा ही उत्तरी छोर में बसा शहर लॉन्गएयरबायेन (Longyearbyen) है जो बहुत ही अद्भुत है। इस शहर की खोज अमेरिका के एक व्यक्ति ने की थी जिसका नाम जॉन लॉन्गएयर था। उसी के नाम से इस शहर का नाम रखा गया। यह बहुत ही छोटा-सा शहर है और इसकी कुल आबादी केवल 3000 है।


यह शहर सारा साल बर्फ से ढका रहता है और इसका तापमान शून्य से भी कम होता है। इस शहर की अजीब बात यह है कि यहां किसी भी व्यक्ति को मरने की इजाजत नहीं है क्योंकि यहां 70 साल पहले जो भी लाशें दफनाई गई थी वे बर्फ की वजह से अब तक जमीन में घुली नहीं है। इस शहर के लोगों को मरने के लिए किसी और जगह जाना पड़ता है।
यहां हर समय इतनी बर्फ रहती है कि सड़कों के नाम की जगह उन्हें नंबर से पहचाना जाता है और सफर के लिए स्नो स्कूटर का इस्तेमाल किया जाता है। इस शहर में 6 महीने तक सूरज नहीं निकलता जिस वजह से यहां दिन-रात के बीच फर्क करना बहुत मुश्किल हो जाता है।
 

Punjab Kesari