दुनिया का सबसे मंहगा होटल, एक दिन का किराया सुनकर रह जाएंगे दंग

punjabkesari.in Saturday, Sep 16, 2017 - 12:31 PM (IST)

दुनिया में घूमने लायक कई खूबसूरत जगहें हैं। अक्सर लोग किसी हिल स्टेशन या दूसरे शहर जाकर होटल में रात गुजारते हैं। सारा दिन बाहर घूमने के बाद वे रात होटल में ही ठहरते हैं लेकिन भारत के जयपुर शहर में एक ऐसा होटल है जिसे दुनिया का सबसे खूबसूरत और मंहगा होटल माना जाता है। इस होटल का एक दिन का किराया ही इतना ज्यादा है कि यहां कोई साधारण व्यक्ति जाकर नहीं रह सकता है। मंहगे के साथ-साथ इस होटल के अंदर का नजारा भी बहुत आलीशान है। आइए जानिए इस होटल के बारे में कुछ दिलचस्प बातें

- जयपुर का रामबाग पैलेस देश का सबसे मंहगा होटल है। इस होटल की इमारत बहुत ही खूबसूरत है।
- जयपुर शहर में कई ऐतिहासिक किले हैं जिसे देखने के लिए विदेशों से भी लोग आते हैं। ऐसे में कई लोग इसी होटल में आकर रहते हैं। 

- इस होटल में एक दिन रहने का किराया 10 लाख रूपए से भी ज्यादा है जिसे देना किसी साधारण व्यक्ति के बस की बात नहीं है।
- रामबाग होटल को दुनिया के टॉप 10 हैरीटेज होटलों में शामिल किया गया जिसमें यह 6वें नंबर पर रहा।

- इस होटल की जगह पर पहले स्कूल हुआ करता था लेकिन 1957 में इसे होटल के रूप में बदला गया।

- यहां एक बार जो रहने आता है उसका होटल से बाहर निकलने का मन ही नहीं करता।

- इस होटल में 78 आलीशान कमरे हैं जिसमें संगमरमर की खूबसूरत नक्काशी की गई है।
- इस होटल में शाही अंदाज में खाना सर्व किया जाता है और यहां रहने वाले भी खुद को राजा की तरह ही महसूस करते हैं।


Punjab Kesari