दुनिया की सबसे खतरनाक डेस्टिनेशन, संभलकर करें यहां की सैर

punjabkesari.in Sunday, May 06, 2018 - 11:17 AM (IST)

घूमने-फिरने के लिए लोग अक्सर खूबसूरत जगहों पर घूमना पसंद है। वहीं, एडवेंचर के शौकिन लोगों को खतरनाक जगहों पर घूमने का भी शौक होता है। दुनिया में ट्रेवलिंग प्लेस ऐसे हैं जो खूबसूरत होने के साथ-साथ थोड़े खतरनाक भी हैं। कुछ लोग तो रिस्क वाली जगहों पर जाने से भी नहीं डरते और कुछ अलग तरह का एक्सपीरियंस पाना चाहते हैं, जो इससे पहले उन्हें कभी भी न मिला हो। आज हम आपको एक ऐसी ही जगहें के बारे में बताने जा रहे हैं, जोकि खूबसूरत होने के साथ-साथ बेहद खतरनाक भी है।
 

1. स्पेन, रॉयल पाथ
दुनिया की सबसे खतरनाक जगहों में से एक स्पेन की इस रॉयल पाथ को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। यह खतरनाक रास्ता 300 से 900 फीट की उंचाई पर है और इसकी लंबाई 1.8 मीटर, चौड़ाई 3 फीट है। पर्यटकों के बीच यह जगह रोमांच का कारण बनी हुई है।

2. ब्राजील, स्नेक आइलैंड
ब्राजील के इलहा डी क्विमाडा ग्रांड को स्नेक आइलैंड के नाम से भी जाना जाता है। इस पूरे आइलैड पर तरह-तरह के सांप पाए जाते हैं, जिसके कारण ट्रैवल्स को यहां आने की मनाही है। इस आइलैंड के हर एक वर्ग मीटर में पांच सांप रहते है। इसके बावजूद भी टूरिस्ट यहां खतरा उठाकर आते हैं।

3. हुयना पिचू (Huayna Picchu)
इस प्रचीन शहर का नजारा पर्वत के शिखर से देखा जा सकता है। पर्वत के इस शिखर पर पहुंचने के लिए मुश्किल रास्तों में से होकर गुजरना पड़ता है, जोकि पर्यटकों को रोमांच से भर देता है।

4. साइप्रस क्रीक, Jacobs Well
अगर आप भी ड्राइविंग का शौक रखते हैं तो साइप्रस क्रीक में स्थित यह वेल आपके लिए बेस्ट है। इसे दुनिया के सबसे खतरनाक वेल में गिना जाता है। इसका मुंह लगभग 4 मीटर चौड़ा और इसकी गहराई लगभग 10 मीटर की है। इसमें तैरने वाले लगभग पानी के 40 मीटर अंदर बनी गुफाओं को देख सकते हैं।

5. इंडोनेशिया, माउंट मेरापी वोल्केनो
इंडोनेशिया की इस ज्वालामुखी में बिना विस्फोट के ही धुंआ निकलता रहता है। यह ज्वालामुखी 1548 से यह लगातार सक्रिय रहता है। इससे निकलने वाला धुंआ आसमान में 2 मील की ऊंचाई तक दिखाई देता है। इसके आसपास 4 मील से भी कम दूरी में लगभग 200,000 लोग रहते हैं।

Punjab Kesari